scriptभाजपा नेता के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा,पत्नी चल रही फरार, जानें क्या है मामला | Attachment notice pasted on BJP leader's house, wife absconding | Patrika News
देहरादून

भाजपा नेता के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा,पत्नी चल रही फरार, जानें क्या है मामला

उत्तराखंड में एक भाजपा नेता के घर पर यूपी पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। इस मामले में भाजपा नेता की पत्नी फरार चल रही है। कोर्ट के आदेश पर ये कार्रवाई हुई है।

देहरादूनDec 11, 2023 / 12:15 pm

Naveen Bhatt

haridwar.jpg

हरिद्वार

गत दिवस उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाने से महिला दरोगा लतेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम हरिद्वार के ज्वालापुर पहुंची थी। इस दौरान टीम ने चंद्राचार्य चौक के पास भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य नागर के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया था। भाजपा नेता के घर कुर्की का नोटिस चस्पा होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। ये मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
चेक बाउंस के मामले में पत्नी चल रही फरार
आदित्य की पत्नी मोनिका नागर को चेक बाउंस के मामले में कोर्ट से समन जारी हुआ है। बावजद इसके मोनिका कोर्ट में प्रस्तुत नहीं हुई। इसी को देखते हुए कोर्ट ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं। इसी को लेकर यूपी पुलिस ने उनके घर पर कुर्की का नोटिस तामील किया है।
काफी तलाश चुकी है पुलिस
पुलिस के मुताबिक मोनिका नागर लंबे समय से फरार चल रही हैं। उनकी खोजबीन में पुलिस चप्पा चप्पा छान चुकी है। बावजूद इसके मोनिका का पता नहीं चल पा रहा है। अब पुलिस ने उनके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है।

Hindi News/ Dehradun / भाजपा नेता के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा,पत्नी चल रही फरार, जानें क्या है मामला

ट्रेंडिंग वीडियो