देहरादून

कौन बनेगा करोड़पति 2019: बिग बी के सवालों के जवाब देते नजर आएंगे पौड़ी के गुरु जी

Kaun Banega Crorepati: केबीसी ( KBC 2019 ) में जाने वाले गुरु जी के साथी उनकी विलक्ष्ण प्रतिभा का बखान करते नहीं थकते। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ( Dharmendra Negi ) इन्होंने…

देहरादूनAug 22, 2019 / 07:32 pm

Prateek

बिग बी

(देहरादून,हर्षित सिंह): मश्हूर क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर जल्द ही आपको पौड़ी जिले के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जगदेई के सहायक अध्यापक धर्मेंद्र नेगी बैठे नजर आ सकते हैं। हॉट सीट पर और शिक्षक धर्मेंद्र नेगी के बीच बस एक सवाल का फासला है। सही जवाब देते ही वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते नजर आएंगे। धर्मेन्द्र शो की शूटिंग के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन चयन के बाद केबीसी के लिए लखनऊ में धर्मेन्द्र नेगी का स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ। इस दौरान अध्यापक से सामान्य ज्ञान, परिवार, व्यवसाय समेत कई सवाल किए गए। इंटरव्यू में सफलता हासिल करने के बाद वे केबीसी में सेलेक्ट हुए। बताया जा रहा है कि मुंबई में २५ अगस्त को शो की शूटिंग होगी। इस शो का प्रसारण होगा।

जैसे धर्मेंद्र नेगी के सफल होने की बात सामने आई तो उनकी फोटो और किस्से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं… IMAGE CREDIT:

धर्मेन्द्र नेगी के छोटे भाई शैलेन्द्र नेगी ने बताया कि धर्मेन्द्र अपने पत्नी और बच्चों के साथ केबीसी की रिकार्डिंग के लिए मुंबई गए हुए हैं। इसके साथ ही एक हफ्ते पहले केबीसी की टीम स्कूल, उनके रामनगर स्थित उनके आवास, देहरादून स्थित उनके घर और शिक्षक की रिकार्डिंग भी की।

 

धर्मेंद्र के साथी उनकी विलक्ष्ण प्रतिभा का बखान करते नहीं थकते। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि धर्मेंद्र नेगी ने कक्षा एक से कक्षा पांचवी तक के लिए गढ़वाली पाठ्यक्रम तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया था।

उत्तराखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड: पहले आफत से मरे, फिर राहत से मरे, अभी भी नहीं चेते तो होगी लाखों मौंतें!…

Home / Dehradun / कौन बनेगा करोड़पति 2019: बिग बी के सवालों के जवाब देते नजर आएंगे पौड़ी के गुरु जी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.