scriptउत्तराखंड:मीटू के मुद्दे पर विधानसभा सत्र में सरकार को घेरेगी कांग्रेस | uttarakhand congress will ask question from government in assembly | Patrika News
देहरादून

उत्तराखंड:मीटू के मुद्दे पर विधानसभा सत्र में सरकार को घेरेगी कांग्रेस

उत्तराखंड में पिछले दो माह के अंदर बलत्कार और डकैती की घटनाएं काफी तेजी के साथ बढ़ रही हैं। कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा सत्र में उठाएगी…

देहरादूनDec 01, 2018 / 05:56 pm

Prateek

(पत्रिका ब्यूरो,देहरादून): उत्तराखंड भाजपा के महामंत्री (संगठन) संजय कुमार पर एक महिला द्वारा रेप का आरोप लगाने के बाद भाजपा हाईकमान ने संजय कुमार की तत्काल प्रभाव से छुट्टी कर दी है लेकिन कांग्रेस अब चुप नहीं बैठने वाली है। कांग्रेस विधानसभा सत्र के दौरान संजय कुमार के प्रकरण को उठाएगी। कांग्रेस के विधायक संजय कुमार के मामले को सदन में उठाने की रणनीति बना चुके हैं।


आगामी 4 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र के काफी हंगामेदार होने की संभावना है। संजय कुमार के प्रकरण को लेकर कांग्रेस सदन चलने नहीं देगी। दरअसल यह मामला काफी गंभीर है। जिस महिला ने संजय कुमार पर आरोप लगाया है वह काफी डरी सहमी है। महिला ने पुलिस को एक पत्र भेजा है जिसमें उसने स्पष्ट रूप से कहा कि उसकी जान को खतरा है। लिहाजा उसे पुसिल की सुरक्षा प्रदान कराई जाए। हालांकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही उक्त महिला को सुरक्षा प्रदान करा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड में तेजी के साथ बढ़ रही अपराध की घटनाआें को लेकर भी कांग्रेस सत्र के पहले दिन भाजपा की सरकार को घेरेगी। उत्तराखंड में पिछले दो माह के अंदर बलत्कार और डकैती की घटनाएं काफी तेजी के साथ बढ़ रही हैं। कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा सत्र में उठाएगी।


दरअसल पिछले निकाय चुनाव में कांग्रेस को उम्मीद से ज्यादा सफलता मिली है। इसीलिए कांग्रेस के विधायकों और नेताआें के हौंसले बुलंद हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेताआें का यह भी कहना है कि गैरसैंण को लेकर भाजपा और सरकार में मतभेद है। लिहाजा कांग्रेस गैरसैंण पर सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहेगी। कांग्रेस के नेताआें का कहना है कि कभी भाजपा गैरसैंण के पक्ष में अपना बयान देती है तो कभी गैरसैंण पर राजनीति करती है। इसलिए सत्र के दौरान सरकार को स्पष्ट रूप से गैरसैंण पर अपनी बात रखने को कहा जाएगा।

 

‘भाजपा खुद ही विभिन्न विवादों में घिरी हुई है। सरकार को घेरने के लिए एक दर्जन मुद्दे हैं। जो जन हित में होगा कांग्रेस वही करेगी। हां ,गैरसैंण पर सरकार को अपना स्टैंड साफ करना चाहिए। मुद्दे तो हैं ,सदन में सरकार से सवाल तो होगा ही।’ प्रीतम सिंह ,अध्यक्ष ,उत्तराखंड कांग्रेस

Home / Dehradun / उत्तराखंड:मीटू के मुद्दे पर विधानसभा सत्र में सरकार को घेरेगी कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो