scriptउत्तराखंड के किसानों को राज्य सरकार का बड़ा झटका,कर्ज माफ करने से किया इंकार | uttarakhand government Refuse to forgive loan of farmers | Patrika News
देहरादून

उत्तराखंड के किसानों को राज्य सरकार का बड़ा झटका,कर्ज माफ करने से किया इंकार

पंत ने कहा कि उत्तराखंड में किसानों ने काफी कर्ज ले रखा है…

देहरादूनSep 24, 2018 / 08:31 pm

Prateek

वित्तमंत्री प्रकाश पंत

वित्तमंत्री प्रकाश पंत

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र में आज सदन से बहुत सी घोषणाएं की गई। पर सरकार की एक बात ने राज्यों के किसानों की चिंता बढा दी है। राज्य की रावत सरकार ने किसानों के कर्ज को माफ करने में असमर्थतता जताई है। वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि सरकार किसानों का उधार माफ करने की हालत में नहीं है।

 

किसानों की आय को दोगुना करने की बात की

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि सरकार किसानों का ऋण माफ करने की स्थिति में नहीं है। पंत ने कहा कि उत्तराखंड में किसानों ने काफी कर्ज ले रखा है। उन्होंने कहा कि करीब 13 हजार करोड़ से ज्यादा का ऋण है। ब्याज जोड़ा जाए, तो यह राशि और भी ज्यादा हो जाएगी। पंत ने कहा कि सरकार किसानों के आय को दोगुना करने की दिशा में जरूर काम कर रही है। पंत ने सदन को बताया कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। किसानों को एक लाख का ऋण 2 फीसद ब्याज पर सरकार ने देना भी शुरू कर दिया है। इस तरह से वर्ष 2022 तक सरकार किसानों की आय दोगुना करना चाहती है। पंत ने कहा कि उत्तराखंड काफी छोटा राज्य है, इसलिए किसानों का ऋण कतई माफ नहीं करेगी।

 

इसके पहले भाजपा के ही विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने सदन में किसानों के ऋण माफ करने का मुद्दा उठाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड के किसानों को ऋण माफी का भरोसा दिया था। उत्तरप्रदेश की सरकार ने भी किसानों का ऋण माफ किया है। जीना ने कहा कि उत्तराखंड में किसानों की माली हालत काफी बदतर है। बारिश और जानवरों के उत्पात से किसानों की फसलों को हर साल ही नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए किसानों में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो