देहरादून

उत्तराखंड में बवाल के बाद उपद्रवियों ने फूंका थाना, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

Uttarakhand Bawal: हल्द्वानी में अवैध मदरसा तोड़ने के दौरान बवाल हो गया। उपद्रवियों ने नगर निगम और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। साथ ही गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसमें 20 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए।

देहरादूनFeb 08, 2024 / 09:24 pm

Aman Pandey

Uttarakhand News: प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिसबल बुलाया गया है। उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिसकर्मियों ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले भी दागे है। हालातों को देखते हुए शुक्रवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है। इसको लेकर प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।
ये है मामला

नगर निगम ने बनभूलपुरा के इंदिरा नगर इलाके में बने मस्जिद और मदरसे को तोड़ने की गुरुवार दोपहर से तैयारी शुरू कर दी थी। करीब ढाई बजे तक कोतवाली के बाहर हल्द्वानी के आसपास के थानों की फोर्स और तीन बस रिजर्व पुलिस की पहुंच गई। शाम को पुलिस फोर्स के साथ टीम अतिक्रमण ढहाने पहुंची। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
देखते ही देखते नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें रामनगर कोतवाल समेत 50 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने नगर निगम की जेसीबी तोड़ दी। साथ ही पुलिस जीप, ट्रैक्टर समेत कई वाहनों पर आग लगा दी।
एक सख्‍श को गोली लगने की सूचना

विवश होकर पुलिस ने भी बचाव में पथराव किया और कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे। देर शाम उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना फूंक दिया। वहीं शाम तक जारी आगजनी की घटना के बीच पुलिस को उपद्रवियों को भगाने के लिए पैर में गोली मारने के आदेश भी जारी हो गए। इसी बीच फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना है।

Home / Dehradun / उत्तराखंड में बवाल के बाद उपद्रवियों ने फूंका थाना, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.