scriptचमोली:गांव वालों के जज्बे के आगे हारी परेशानियां,नदी पर खुद ही बनाया लकड़ी का पुल और शुरू कर दी आवाजाही | Village of Chamoli built a Temporary bridge of wooden on river | Patrika News
देहरादून

चमोली:गांव वालों के जज्बे के आगे हारी परेशानियां,नदी पर खुद ही बनाया लकड़ी का पुल और शुरू कर दी आवाजाही

बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम खुशनुमा होगा लोग यही उम्मीद करते हैं। अपने उंचे पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड जैसे राज्यों में बारिश आफत भी बनते समय नहीं लेती…

देहरादूनJul 18, 2018 / 05:53 pm

Prateek

chamoli

chamoli

(देहरादून): लगातार बारिश ने प्रदेश के हर हिस्से में तबाही मचा दी है। आसमान से बरस रही आफत से लोगों का जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। इस परेशानी भरे समय में भी पर्वतीय प्रदेश के लोगों का जज्बा काबिले तारीफ है जिन्होंने बारिश के कारण टूटे पुल के निमार्ण को लेकर सरकार या प्रशासन का इंतजार न करके खुद ही लकड़ी के टुकडों से एक मजबूत पुल तैयार कर लिया है। इस पुल से लोगों ने पैदल आवाजाही भी शुरू कर दी है।


यहां बनाया लकड़ी के टुकडों से पुल

बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम खुशनुमा होगा लोग यही उम्मीद करते हैं। अपने उंचे पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड जैसे राज्यों में बारिश आफत भी बनते समय नहीं लेती। ऐसा ही नजारा इस बार भी देखने को मिला जब मानसून के प्रवेश करते ही बारिश ने राज्य में कहर ढा दिया है। राज्य की नदियां उफान पर है,सड़कें टूट गई है,पुल पानी में बह गए हैं। बीते दिनों भारी बारिश होने से कई लोगों के मरने की खबरें भी सामने आई थी। ऐसे में लोगों के जीवन की रफ्तार थम सी गई हैं। इतने पर भी चमोली गांव के लोगों ने अतिक्रमण हटाने और राहत कार्य में उलझी सरकार के भरोसे न रहकर अपनी समस्यां को खुद ही सुलझाने का जज्बा दिखाया हैं।


चमोली गांव के सभी ग्रामीणों ने मिलकर लकड़ी के टुकड़ों का प्रयोग करके चुफलागढ़ नदी पर एक अस्थायी पुल का निमार्ण किया है। बता दें कि नदी पर बना पुल भारी बारिश में टूट कर बह गया था। जिसके बाद से ग्रामीणों को एक छोर से दुसरे छोर तक जाने में बहुत दिक्कत हो रही थी। इस समस्यां को हल करने के लिए ग्रामीणों ने एक युक्ति निकाली और यह काम करने का निर्णय लिया। सभी के संयुक्त प्रयास से पुल के निमार्ण से लोगों की समस्यां कुछ समय के लिए तो हल हो गई है। जब तक प्रशासन पुल का निमार्ण नहीं कर देता तब तक खुद तो लोग नदी के इस पुल के सहारे पार कर ही सकता है। ग्रामीणों ने इस पुल से आना जाना भी शुरू कर दिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1019538877357404160?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Dehradun / चमोली:गांव वालों के जज्बे के आगे हारी परेशानियां,नदी पर खुद ही बनाया लकड़ी का पुल और शुरू कर दी आवाजाही

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो