scriptकोयलांचल की छह में चार सीटों पर भाजपा का कब्जा | BJP holds four seats in six coalfields | Patrika News
देवघर

कोयलांचल की छह में चार सीटों पर भाजपा का कब्जा

एक-एक पर कांग्रेस व झामुमो की जीत:देश की कोयलानगरी के रूप में विख्यात धनबाद जिले की छह में से चार सीटों धनबाद, सिंदरी, निरसा और बाघमारा में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे, वहीं झरिया से कांग्रेस और टुंडी से झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो ने जीत हासिल की।

देवघरDec 24, 2019 / 05:44 pm

Navneet Sharma

कोयलांचल की छह में चार सीटों पर भाजपा का कब्जा

कोयलांचल की छह में चार सीटों पर भाजपा का कब्जा

रांची. देश की कोयलानगरी के रूप में विख्यात धनबाद जिले की छह में से चार सीटों धनबाद, सिंदरी, निरसा और बाघमारा में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे, वहीं झरिया से कांग्रेस और टुंडी से झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो ने जीत हासिल की।
धनबाद-भाजपा के राज सिन्हा को कुल 120001 मत मिले।वही कांग्रेस के मन्नान मलिक को 89558 मत मिले हैं। राज सिन्हा 30443 मतो से विजय हुए है।
सिंदरी-भाजपा के इंद्रजीत महतो को कुल 80759 मत मिले।वही मासस के आनंद महतो को 72326 मत मिले हैं। इंद्रजीत महतो ने 8433 मतो से जीत हासिल की है।
निरसा-भाजपा के अपर्णा सेनगुप्ता को कुल 88981 मत मिले।वही मासस के अरूप चटर्जी को 63413 मत मिले हैं।अपर्णा सेनगुप्ता 25568 मतो से विजयी हुई है।
झरिया- कांग्रेस के पूर्णिमा नीरज सिंह को कुल 79512 मत मिले।वही भाजपा के रागनी सिंह को 67546 मत मिले हैं।पूर्णिमा नीरज सिंह 11966 मतो से विजयी हुई है।
टुंडी- झामुमो के मथुरा महतो को कुल 72212 मत मिले।वही भाजपा के विक्रम पांडेय को 46821 मत मिले हैं। मथुरा महतो ने 25391 मतो से विजय हुए है।
बाघमारा-भाजपा के ढुल्लू महतो को कुल 78087 मत मिले।वही कांग्रेस के जलेश्वर महतो को 77208 मत मिले हैं। ढुल्लू महतो ने 879 मतो से जीत हासिल की है।

Home / Deoghar / कोयलांचल की छह में चार सीटों पर भाजपा का कब्जा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो