scriptअब जल्द देवघर पहुंचेगा गंगा नदी का जल | Ganga river plan in deoghar | Patrika News
देवघर

अब जल्द देवघर पहुंचेगा गंगा नदी का जल

जिला प्रशासन एवं सरकार की कोशिशों के बाद अब यह साफ हो गया है कि जल्दी ही गंगा नदी का जल देवघर पहुंच जाएगा…

देवघरFeb 10, 2016 / 07:19 pm

श्रीबाबू गुप्ता

Allahabad sangam, ganga river, yamuna river

Allahabad sangam, ganga river, yamuna river

देवघर। जिला प्रशासन एवं सरकार की कोशिशों के बाद अब यह साफ हो गया है कि जल्दी ही गंगा नदी का जल देवघर पहुंच जाएगा। इसके लिए साहिबगंज से गंगा नदी को देवघर लाने की तैयारी शुरू हो गयी है।

इस बाबत मंगलवार को गुजरात से इंजीनियरों की तीन सदस्यीय टीम हेलीकॉप्टर से साहिबगंज पहुंची और गंगा तटों का निरीक्षण किया। टीम में शामिल दुमका इंजीनियर अशोक कुमार ने कहा कि साहिबगंज से गंगा को देवघर तक कैसे लाया जाय, इसके लिए सर्वे किया जा रहा है।

गंगा नदी को किस प्रकार सुगम रास्ते से देवघर ले जाया जाय, इस बाबत समीक्षा की गयी। निरीक्षण के क्रम में अशोक कुमार ने कहा कि पूरी कार्ययोजना के लिये गुजरात सरकार के जलसंसाधन विभाग की एक्सपर्ट टीम ने सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर राजेश भट्ट के नेतृत्व में साहिबगंज गंगा घाट और सकरीगली समदा घाट का निरीक्षण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो