scriptसलेमपुर: मतदान में खूब दिखा रहे उत्साह, 11 बजे तक 23.57 फीसदी मतदान, देवरिया में 21.42 फीसदी वोटिंग | heavy voting on salempur loksabha seat till 11 am | Patrika News
देवरिया

सलेमपुर: मतदान में खूब दिखा रहे उत्साह, 11 बजे तक 23.57 फीसदी मतदान, देवरिया में 21.42 फीसदी वोटिंग

भी भी मतदाताओं की भारी कतार देखी जा रही है

देवरियाMay 19, 2019 / 12:04 pm

Ashish Shukla

up news

सलेमपुर: मतदान में खूब दिखा रहे उत्साह, 11 बजे तक 23.57 फीसदी मतदान, देवरिया में 21.42 फीसदी वोटिंग

देवरिया. सलेपुर संसदीय सीट पर मतदाताओं में खूब उत्साह देखा जा रहा है। यहां सुबह के 11 बजे तक 23.57 फीसदी मतदान मतदान हो चुका है। अभी भी मतदाताओं की भारी कतार देखी जा रही है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी वोटिंग को लेकर खासा उत्साह है। भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीण मतदाता लोकतंत्र के पर्व में योगदान देने के लिए उत्साहित हैं। भाजपा और सपा-बसपा गठबंधन ने कुशवाहा बिरादरी से ही उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा मौजूदा सांसद भी हैं। वहीं गठबंधन उम्मीदवार आरएस कुशवाहा बसपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं वो भी खासे मजबूत माने जा रहे हैं। पर यहां से कांग्रेस ने वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा को मैदान में उतार कर लड़ाई को रोचक बना दिया है। कुल मिलाकर कहा जाये तो इस सीट पर मतदाता जमकर वोटिंग कर रहे हैं। इस त्रिकोणीय मुकाबले में जनता किसके सर पर जीत का सहरा बांध रहे हैं। ये तो 23 को ही पता चल सकेगा।
वहीं देवरिया लोकसभा सीट की बात करें तो इस सीट पर सुबह के 11 बजे तक 21.42 फीसदी वोटिंग की जा चुकी है। देवरिया लोकसभा क्षेत्र में लड़ाई त्रिकोणीय है। भाजपा प्रत्याशी रमापति राम त्रिपाठी मोदी के नाम और काम के सहारे आश्वस्त तो हैं, लेकिन बाहरी होने के कारण भितरघात की आशंका भी है। कांग्रेस के नियाज अहमद खां और बसपा से विनोद कुमार जायसवाल भी उलटफेर करने की क्षमता रखते हैं।

Home / Deoria / सलेमपुर: मतदान में खूब दिखा रहे उत्साह, 11 बजे तक 23.57 फीसदी मतदान, देवरिया में 21.42 फीसदी वोटिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो