scriptजानिये कौन हैं रमापति राम त्रिपाठी, जिन्हें BJP ने कलराज मिश्रा की सीट पर बनाया कैंडिडेट | Know About Deoria Lok Sabha BJP Candidate Ramapati Ram Tripathi | Patrika News
देवरिया

जानिये कौन हैं रमापति राम त्रिपाठी, जिन्हें BJP ने कलराज मिश्रा की सीट पर बनाया कैंडिडेट

संत कबीर नगर में बीजेपी विधायक को जूते से पीटने वाले सांसद शरद त्रिपाइी के पिता हैं रमापति राम त्रिपाठी।
बेटे शरद त्रिपाठी 2014 की मोदी लहर में संत कबीर नगर से भजपा के टिकट पर जीते चुनाव।

देवरियाApr 15, 2019 / 06:05 pm

रफतउद्दीन फरीद

 Kalraj Mishra Ramapati Ram Tripathi

कलराज मिश्रा रमापति राम त्रिपाठी

देवरिया . होली के मौके पर बीजेपी के कद्दावर नेता और देवरिया से संसद कलराज मिश्रा ने टि्वटर पर यह ऐलान कर सबको चौंका दिया कि वह 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके पीछे उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए संगठन के काम करने की इच्छा जाहिर की। हालांकि कुछ महीने पहले ही उनका टिकट कटने की अटकलें भी सियासी गलियारों और मीडिया में लगायी जा रही थीं। बहारहाल उनके मना करने के बाद बीजेपी ने उनकी जगह यूपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके भाजपा नेता रमापति राम त्रिपाठी को इस बार लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। रमापति राम त्रिपाठी इन दिनों अपने बीजेपी विधायक को भरी मीटिंग में जूते से पीटने वाले संत कबीर नगर के सांसद शरद त्रिपाठी के पिता के रूप में भी जाने जा रहे हैं। बीजेपी ने शरद त्रिपाठी का टिकट इस बार काट दिया है, कहा जा रहा है कि उन्हीं की जगह देवरिया से उनके पिता को टिकट मिला है।
https://twitter.com/BJP4UP/status/1117731739500027904?ref_src=twsrc%5Etfw
 

रमापति राम त्रिपाठी भाजपा के दिग्गज नेता कहे जाते हैं। वह उत्तर पदेश बीजेपी इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले उन्हें चुनाव प्रबंधन समिति की बागडोर भी सौंपी गयी थी। रमापति राम त्रिपाठी आयुर्वेदिक डॉक्टर भी हैं। 1996 से लेकर 2007 तक वह भाजपा में महामंत्री (संगठन) रहे। उनके समय में यह कम ही देखा जाता रहा कि किसी संघ प्रचारक की नियुक्ति बीजेपी में संगठन महामंत्री जैसे पद पर की जाती हो। बावजूद इसके आरएसएस के प्रचारक होने के बावजूद उन्हें यह महत्वपूर्ण पद मिला और काफी समय तक उन्होंने इस पर काम किया। कहा जाता है कि उनकी पकड़ पूर्वांचल के अलावा बुंदेलखंड के इलाकों में भी है।
इन्हें दिया टिकट

संत कबीर नगर प्रवीण निषाद

गोरखपुर रवि किशन शुक्ला

देवरिया रमापति राम त्रिपाठी

जौनपुर केपी सिंह

भदोही से रमेश बिंद

प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता
अंबेडकर नगर से मुकुट बिहारी

इन सीटों पर पहले ही प्रत्याशी उतार चुकी है बीजेपी

नरेंद्र मोदी- वाराणसी

राघव लखनपाल – सहारनपुर

डॉक्टर संजीव बालियान – मुजफ्फरनगर

कुंवर भारतेंद्र सिंह – बिजनौर
कुंवर सर्वेश कुमार – मुरादाबाद

परमेश्वर लाल सैनी – संभल

कुंवर सिंह तंवर – अमरोहा

राजेंद्र अग्रवाल – मेरठ

डॉक्टर सत्यपाल सिंह – बागपत

जनरल विजय कुमार सिंह – गाजियाबाद
डॉक्टर महेश शर्मा – गौतमबुद्ध नगर

सतीश कुमार गौतम- अलीगढ

हेमा मालिनी – मथुरा

एस.पी. सिंह बघेल – आगरा

राजकुमार चाहर फतेहपुर – सीकरी

राजवीर सिंह उर्फ़ राजू भैया – एटा
संघमित्रा मौर्या – बदायूं

धर्मेंद्र कुमार – आंवला

संतोष कुमार गंगवार- बरेली

अरुण सागर – शाहजहाँपुर (एससी)

अजय कुमार मिश्रा – खीरी

राजेश वर्मा – सीतापुर

जयप्रकाश रावत – हरदोई (एससी)
अशोक रावत – मिश्रिख (एससी)

स्वामी साक्षी जी महाराज – उन्नाव

कौशल किशोर – मोहनलालगंज (एससी)

राजनाथ सिंह – लखनऊ

स्मृति ईरानी – अमेठी

प्रदीप चौधरी – कैराना

डॉक्टर यशवंत – नगीना (एससी)
भोला सिंह – बुलन्दशहर (एससी)

राजवीर सिंह बाल्मीकि (दिलेर) – हाथरस (एससी)

जयाप्रदा- रामपुर

वरुण गाँधी -पीलीभीत

रेखा वर्मा -धौरहरा

मेनका गाँधी -सुल्तानपुर

मुकेश राजपूत- फर्रुखाबाद
रामशंकर कठेरिया -इटावा (एससी)
सुब्रत पाठक – कन्नौज

सत्यदेव पचौरी – कानपुर नगर

देवेंद्र सिंह भोले – अकबरपुर

भानु प्रताप वर्मा – जालौन (एससी)

पुष्पेंद्र सिंह चंदेल – हमीरपुर

साध्वी निरंजन – फतेहपुर
विनोद सोनकर – कौशाम्बी (एससी)

रीता बहुगुणा जोशी – प्रयागराज (इलाहाबाद)

उपेन्द्र रावत – बाराबंकी (एससी)

लल्लू सिंह – फैज़ाबाद

अक्षयवर लाल गौड़ – बहराइच (एससी)

बृजभूषण शरण सिंह – कैसरगंज
दद्दन मिश्रा – श्रावस्ती

कीर्तिवर्धन सिंह – गोंडा

जगदंबिका पाल – डुमरियागंज

हरीश द्विवेदी – बस्ती

पंकज चौधरी – महराजगंज

विजय दुबे – कुशीनगर

कमलेश पासवान – बाँसगाँव (एससी)
रविंद्र कुशवाहा – सलेमपुर

वीरेंद्र सिंह मस्त – बलिया

मनोज सिन्हा – गाजीपुर

महेंद्र नाथ पांडेय – चंदौली

Home / Deoria / जानिये कौन हैं रमापति राम त्रिपाठी, जिन्हें BJP ने कलराज मिश्रा की सीट पर बनाया कैंडिडेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो