सात बजे गायब हुई महिला , ईंट भट्टे पर बदहवास हाल में मिली महिला सात बजे अचानक गायब हुई और काफी तलाश के बाद करीब दो घंटे बाद पथेरी में मिली। बदहवास महिला होश में आई तो उसने डाॅयल 112 को फोन किया तो मौके पर पुलिस पहुंची। जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे और उससे पूछताछ की। इसी दौरान किसी ने महिला की बातचीत का वीडियो बना लिया। वीडियो में महिला बोल रही है कि किन-किन लोगों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया है।हालांकि, मामले में सुलह-समझौता को लेकर पंचायत भी होना बताया जा रहा है। बगीचे में करीब 15-20 वर्ष से कुछ परिवारों ने डेरा डाला है। छह माह पूर्व भी एक युवती से ऐसी ही घटना हुई थी। पुलिस बोली यह मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। प्रथमदृष्टया डीजे पर नाचने के दौरान विवाद होने की भी बात कही जा रही है। महिला के आरोप की जांच कराई जा रही है। घटना में सत्यता होगी तो केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।