scriptBIG BREAKING: राहुल गांधी की यात्रा से पहले मिली युवा कांग्रेसी की लाश, मचा हड़कंप | young congress activitist dead body found before Rahul Gandhi kisan yatra in deoria | Patrika News

BIG BREAKING: राहुल गांधी की यात्रा से पहले मिली युवा कांग्रेसी की लाश, मचा हड़कंप

locationदेवरियाPublished: Sep 05, 2016 01:20:00 pm

Submitted by:

मौके पर पहुंची पुलिस, पड़ताल शुरू

congress worker dead body

congress worker dead body

देवरिया. राहुल गांधी की यात्रा शुरु होने से 24 घण्टे पहले एक युवा कांग्रेसी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। रूद्रपुर को पंचलडी गांव में बन रहे हेलीपैड के पास पुलिया के नीचे कांग्रेसी युवा की लाश मिली है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।


रुद्रपुर इलाके पचलढ़ी गांव, जहां से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल अपनी यात्रा शुरु करने वाले हैं। वहीं पास में बन रहे हेलीपैड के नजदीक एक युवा कांग्रेसी की लाश मिली है। हेलीपैड के पास सोमवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता वकील सिंह का शव पुलिया के नीचे घुटने भर पानी में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि पुलिया से गिरकर उनकी मौत हुई है।

congress worker dead body found














पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि राहुल गांधी छह सितंबर को पचलढ़ी गांव से किसान यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। उनके आगमन के लिए पचलढ़ी गांव में हेलीपैड बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पचलढ़ी के ही रहने वाले कार्यकर्ता वकील सिंह रविवार की देर रात तक यात्रा की तैयारियों में लगे थे। सोमवार सुबह हेलीपैड से करीब 25 मीटर दूर पचलढ़ी डीह चौराहे से पचलढ़ी गांव में जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया के नीचे उनका शव ग्रामीणों ने देखा।


उनका सिर घुटने भर पानी में डूबा हुआ था। एकौना के थानेदार अनिल सिंह ने कहा कि शरीर पर लगी चोटों को देखकर लग रहा है कि 15 फीट ऊंची पुलिया से गिरने के कारण उनकी मौत हुई है ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो