scriptमल्हार स्मृति मंदिर के बाद अब कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर आपत्ति, कोर्ट जाएगा मामला..! | After Malhar Smriti Mandir, now objection to commercial complex, court | Patrika News
देवास

मल्हार स्मृति मंदिर के बाद अब कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर आपत्ति, कोर्ट जाएगा मामला..!

आपत्तियां आने के बाद निगमायुक्त ने रोका ठेकेदार का पेमेंट, फाइल देखने के बाद होगा निर्णयशिकायतकर्ता का सवाल-विरासत के सौ मीटर दायरे में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कैसे

देवासAug 19, 2019 / 10:48 am

mayur vyas

dewas

patrika

देवास. मल्हार स्मृति मंदिर उद्यान का मामला उलझता जा रहा है। लोग उपयोगी अदालत में फिलहाल मामला चल रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले माह २७ तारीख लगी थी लेकिन जिम्मेदारों की ओर से जवाब नहीं दिया गया। नगर निगम आयुक्त को पूरे कागज दिखाए गए हैं, जिसके बाद संबंधित ठेकेदार का पेमेंट रोक दिया गया है। अब ठेकेदार राजनीतिक दबाव बनाकर भुगतान की संभावना तलाश रहा है। इधर कलेक्टोरेट के सामने स्थित भूमि भी विवादित स्थिति में पहुंच गई है और इसको लेकर भी सत्तारूढ़ दल के कुछ नेता घिर रहे हैं।
गौरतलब है कि देवास धरोहर बचाओ संस्था द्वारा मल्हार स्मति मंदिर में निगम द्वारा किए जा रहे रिनोवेशन का विरोध किया गया था। विरोध की वजह यह थी कि निगम द्वारा ऐतिहासिक धरोहर व तैलचित्रों से छेड़छाड़ की जाने लगी। ग्रीन जोन में निर्माण नहीं किया जा सकता लेकिन वहां भी निर्माण होने लगा। गार्डन का दायरा सिमट गया। मामले को लेकर खूब विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया तो कानूनी कार्रवाई की रास्ता अपनाया गया। मई २०१९ में आयुक्त पुरातत्व व भू अभिलेखागार द्वारा तत्कालीन ननि आयुक्त को पत्र भेजा गया। इसमें अधिवक्ता पंकज खंडेलवाल के सूचना पत्र का संदर्र्भ दिया। इसमें लिखा कि अधिवक्ता खंडेलवाल ने मल्हार स्मृति मंदिर सभागार में चल रहे निर्माण कार्यों को बंद करने व पूर्व स्थिति में रखने का अनुरोध किया है। विभागीय अधिकारियों से निरीक्षण करवाया गया। निरीक्षण प्रतिवेदन में मल्हार स्मृति मंदिर में चल रहे मर?मत कार्योंं में तैलचित्रों एवं अलंकृत नक्काशी को प्लायवुड से दबाए जाने का उल्लेख है। कलेक्टर देवास से तैलचित्रों की सुरक्षा व संरक्षण के संबंध में जरुरी कार्यवाही के लिए अनुरोध किया। मल्हार स्मृति मंदिर के तैलचित्रों व अलंकृत नक्काशी वाले भागों की सुरक्षा व संरक्षण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। जून २०१९ में नगर निगम ने पत्र का जवाब दिया। इसके बाद १५ जुलाई के अंक में पत्रिका ने विस्तार से इस संबंध में समाचार प्रकाशित कर नगर निगम, प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया था।
२७ अगस्त की तारीख लगी
लोक उपयोगी अदालत में यह केस चल रहा है। इस मामले में २७ जुलाई की तारीख लगी थी। देवास धरोहर बचाओ संस्था के संयोजक प्रमोद जाधव ने कहा कि तैलचित्र प्लायवुड के अंदर है। कलेक्टर को गुमराह किया गया। मैंने जब दोबारा शिकायत की तो स्थिति सामने आई। कोर्ट का नोटिस भिजवाया। अधिकारियों द्वारा दिए गए जवाबों में भी अंतर है। 27 जुलाई को जि?मेदारों ने जवाब नहीं दिए। अब २७ अगस्त की तारीख लगी है।
ग्रीन जोन की भूमि पर कमर्शियल कॉ?प्लेक्स की योजना
जाधव ने बताया कि हाईकोर्ट में पीआईएल लगा रहे हैं। इसमें मल्हार स्मृति मंदिर उद्यान के साथ ही इसके पास की खाली पड़ी ग्रीन जोन की भूमि का जिक्र है। पुराने अस्पताल की इस भूमि पर कमॢशयल कॉ?प्लेक्स बनवाने की योजना है। बीओटी पैटर्न पर काम होना है। ठेकेदार का हित साधने के लिए यह किया जा रहा है। भाजपा के कार्यकाल में यह तय हुआ था और अब कांग्रेस सरकार में इस काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। दोनों दलों के नेता मिले हुए हैं। ग्रीन झोन में निर्माण नहीं हो सकता। पुराने अस्पताल परिसर का लैंड यूज भी बदला जा रहा है जबकि विरासत के सौ मीटर के दायरे में कुछ नहीं हो सकता।
बिना फाइल देखे नहीं हो सकता पेमेंट
नगर निगम आयुक्त संजना जैन ने बताया कि मेरे संज्ञान में मामला आया था। मैंने ठेकेदार का पेमेंट रोक दिया है। मैं बिना सोचे-समझे, बिना फाइल देखे कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में आपत्ति भी लगी है। नगर निगम के इंजीनियरों से बात हुई है। उनकी टीप लेने के बाद ही आगे का काम होगा। फिलहाल तो काम भी बाकी है।

Home / Dewas / मल्हार स्मृति मंदिर के बाद अब कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर आपत्ति, कोर्ट जाएगा मामला..!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो