scriptसरकार बदलते ही भाजपाइयों के हाथों में आए झांझ-मंजीरे..घंटे-घडिय़ाल..बजाना पड़ रही पुंगी | As soon as the government changed, cymbals came in the hands of the BJ | Patrika News
देवास

सरकार बदलते ही भाजपाइयों के हाथों में आए झांझ-मंजीरे..घंटे-घडिय़ाल..बजाना पड़ रही पुंगी

-मप्र बचाओ कांग्रेस सरकार भगाओ के नारे के साथ भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन-कलेक्टोरेट पहुंचकर की नारेबाजी, दिया ज्ञापन, बड़ी सं?या में शामिल हुए भाजपाई-भाई साहब का भोजन भाजपाइयों का पड़ा भारी…करना पड़ा इंतजार

देवासSep 12, 2019 / 11:57 am

mayur vyas

patrika

dewas

देवास. सरकार जाते ही भाजपाइयों के हाथों में झांझ-मंजीरे और घंटे-घडिय़ाल आ गए हैं। भजन-कीर्तन के लिए नहीं बल्कि विरोध करने के लिए। नगर निगम में भाजपा पार्षद झांझ-मंजीरे बजा रहे हैं तो कलेक्टोरेट में भाजपा नेता घंटे-घडिय़ाल बजाकर सरकार को जगा रहे हैं। ऐसा ही कुछ बुधवार को हुआ जब भाजपा ने मप्र की कांग्रेस सरकार के खिलाफ घंटानाद अभियान की शुरुआत की।
दरअसल भाजपा के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी, नाकामियों व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने घंटा, घडिय़ाल, मंजीरे बजाकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर घंटानाद आंदोलन किया। आंदोलन का नेतृत्व भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्णमुरारी मोघे व भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार ने किया। आंदोलन में देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, महापौर सुभाष शर्मा, जिला महामंत्री फूलसिंह चावड़ा, नरेंद्र चौधरी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित थे। लंबे समय बाद भाजपा के आंदोलन में बड़ी सं?या में भीड़ नजर आई और तमाम बड़े पदाधिकारी शामिल हुए। गुटबाजी हावी जरुर रही और समर्थक अपने नेता के आसपास ही रहे लेकिन भीड़ ने भाजपा को राहत दी। भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस की सोई सरकार को जगाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने भाजपा कार्यालय से घंटा, घडिय़ाल, मंजीरें बजाते हुए रैली के रूप में सिविल लाइन चैराहे होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर कार्यांलय का घेराव किया।
निरंकुशता की ओर बढ़ रही प्रदेश सरकार
कलेक्टर कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोघे ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार निरंकुशता की ओर बढ़ रही है। सरकार ने किसानों को ऋण माफी का वादा किया था लेकिन सत्ता में आते ही धोखा देकर वादा खिलाफी की। भ्रष्टाचार में लिप्त है ये सरकार। पूरे प्रदेश में बिजली कटौती के साथ बिजली के भारी बिल की जबरन वसूली भी की जा रही है। कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ता इस बदहाली को चुपचाप बैठकर नहीं देख सकते इसलिए हमने इस भ्रष्ट व निक?मी सरकार के विरुध्द आंदोलन शुरू किया है।
भाई साहब के भोजन ने करवाया इंतजार
विरोध प्रदर्शन का समय दोपहर १ बजे का निर्धारित किया था। पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्णमुरारी मोघे समय से पहले आभी गए थे लेकिन एक भाजपा नेता उन्हें अपने साथ भोजन करवाने ले गए। यह भोजन इतना भारी पड़ा कि भाजपाइयों को कार्यालय पर एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। करीब २ बजकर ११ मिटन पर मोघे कार्यालय आए और इसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। इसमें भी गफलत हुई। भाजपाई मंडूक पुष्कर की ओर जाने लगे बाद में पता चला कि पीछे के रास्ते से सिविल लाइंस रोड होकर जाना है। इस पर रास्ता बदला और कुछ शॉर्ट कट से पहुंचे तो कुछ घूमकर रैली में शामिल हुए।
पुंगी बजाते हुएपहुंचे पूर्व मंत्री
आंदोलन में भाजपाई बढ़चढक़र पहुंचे। हर नेता अपने साथ भीड़ लेकर कार्यालय पहुंचा। बारी-बारी से नेता कार्यालय पहुंच रहे थे। शुरुआत में भीड़ कम थी लेकिन पूर्व मंत्री दीपक जोशी अपने समर्थकों के साथ पुंगी बजाते हुए कार्यालय पहुंचे। भीड़ भी जुटाई। सबसे आखिर में देवास विधायक पवार समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंची। कार्यकर्ता भी अपने नेताओं के साथ ही खड़े रहे। दूसरे नेता भी समर्थकों की भीड़ लाए और आंदोलन में अच्छी खासी भीड़ जुट गई। कार्यालय के बाहर भाजपाई काफी देर तक झांझ-मंजीरे, पुंगी बजाते रहे और जब मोघे भोजन करके वापस आए तो कलेक्टोरेट पहुंचे।
नीचे पड़ा रहा पार्टी का झंडा
कलेक्टोरेट में भाजपाइयों ने नारेबाजी की। भीड़ देखकर पुलिस-प्रशासन भी चौकस था। कलेक्टोरेट में सैकड़ों भाजपाई इकट्ठे हो गए। यहां भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को घेरा और तमाम तरह के आरोप लगाए लेकिन ज्ञापन देकर जाते समय भाजपाई अपनी पार्टी के ध्वज का स?मान करना ही भूल गए और किसी ने भाजपा का झंडा नीचे फेंक दिया। कई भाजपा नेताओं की नजर इस पर पड़ी भी लेकिन सब मुंह चुराकर अपनी राह चलते बने।

Home / Dewas / सरकार बदलते ही भाजपाइयों के हाथों में आए झांझ-मंजीरे..घंटे-घडिय़ाल..बजाना पड़ रही पुंगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो