scriptVIDEO दोपहर 11 बजे ही 80 हजार से आगे चल रहे थे भाजपा प्रत्याशी, जीत देखकर क्या कहा | Bjp Lead in Dewas | Patrika News
देवास

VIDEO दोपहर 11 बजे ही 80 हजार से आगे चल रहे थे भाजपा प्रत्याशी, जीत देखकर क्या कहा

पहले ही राउंड से बढ़त बनाकर चले सोलंकी, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के चेहरे उतरे

देवासMay 23, 2019 / 11:53 am

Amit S mandloi

dewas

dewas

देवास.
लोकसभा चुनाव की गणना बीएनपी में शुरू हुई। सुबह से ही दोनों कार्यकर्ताओं में जोश भरा हुआ नजर आ रहा था।
पहले राउंड की गणना से ही भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी ने कांग्रेस के प्रह्नाद टिपाणिया से बढ़त लेना शुरू कर दी थी। पहले राउंड में भाजपा लोकसभा में बीजेपी 2241 वोट से आगे चलना शुरू हो गई थी। आष्टा में भी पहले राउंड में बीजेपी 1800 आगे चली। बाद में ये लीड़ बढ़कर 41 हजार हो गई। फिर ये लीड बढ़कर 53895 मतों से आगे हो गए थे। दोपहर 11.30 बजे तक लीड बढ़कर भाजपा 1 लाख 10 हजार 684 वोट से आगे चल रही थी। लाखों की लीड देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी नजर आ रही थी, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता मायूस होकर मतगणना स्थल से लौटने लगे थे। भाजपा प्रत्याशी ने पहले आष्टा के मंदिर में दर्शन किए। लीड़ बढऩे के बाद वे बीएनपी पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बातें की। ११.३५ बजे देवास लोकसभा सीट क्रमांक 21 पर भाजपा के महेंद्रसिंह सोलंकी कांग्रेस के प्रहलादसिंह टिपानिया से 144851 मतों से आगे चल रहे थे।
दोपहर 11.45
देवास
बीजेपी प्रत्याशी 151498 मतों से आगे।
बीजेपी प्रत्याशी महेन्द्र सोलंकी को अभी तक 338505 मत प्राप्त।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद टिपानिया को 187007 मत प्राप्त

dewas
patrika IMAGE CREDIT: patrika
dewas
patrika IMAGE CREDIT: patrika
दोपहर 11.45
देवास
बीजेपी प्रत्याशी 151498 मतों से आगे।
बीजेपी प्रत्याशी महेन्द्र सोलंकी को अभी तक 338505 मत प्राप्त।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद टिपानिया को 187007 मत प्राप्त

Home / Dewas / VIDEO दोपहर 11 बजे ही 80 हजार से आगे चल रहे थे भाजपा प्रत्याशी, जीत देखकर क्या कहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो