scriptबीजेपी सांसद के सामने उनके लोगों ने तोड़ी पुलिस चौकी, वीडियो सामने आने के बाद FIR | BJP mp mahendra solanki borken police chowki in dewas, CCTV video | Patrika News
देवास

बीजेपी सांसद के सामने उनके लोगों ने तोड़ी पुलिस चौकी, वीडियो सामने आने के बाद FIR

सांसद महेंद्र सोलंकी देवास एसपी से फोन पर भी हुई है तीखी नोकझोंक

देवासNov 03, 2019 / 08:48 pm

Muneshwar Kumar

90.jpg
देवास/ मध्यप्रदेश के देवास से सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थकों के लोगों की गुंडागर्दी सामने आई है। जिस वक्त सांसद के लोग गुंडागर्दी कर रहे थे उस वक्त सांसद भी वहीं मौजूद थे। दरअसल, देवास शहर में एक पुलिस चौकी के निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। जिसका व्यापारी वर्ग के लोग विरोध कर रहे हैं। सांसद और जिले के एसपी में इसे लेकर फोन पर नोकझोंक भी हुई है। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सांसद की मौजूदगी में उनके लोग चौकी की दीवार को गिरा रहे हैं।
देवास के सुभाष चौक पर बन रही पुलिस चौकी का मामला शनिवार के दिन से ही गर्म है। इसे लेकर जिले के एसपी और सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी में ठन गई है। लेकिन जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, उससे सांसद और उनके लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। वीडियो में दिख रहा है कि सांसद रात को अपनी गाड़ी वहां रोकते हैं और समर्थकों के साथ नीचे उतरते हैं। फिर गाड़ी के पास खड़े हो जाते हैं, उसके बाद उनके लोग जाकर चौकी की दीवार गिराने लगते हैं।
सांसद पर मामला दर्ज
पुलिस चौकी की दीवार तोड़ने के मामले में कोतवाली पुलिस ने देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, बर्तन व्यापारी शिव शर्मा सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 353, 34, 427 और 506 के तहत सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में दर्ज किया है। अब वीडियो वायरल होने के बाद जिले में सियासत तेज हो गई है।

ये है विवाद
दरअसल, सुभाष चौक पर पहले पुलिस सहायता केंद्र बना हुआ है। इसकी जगह पुलिस नया सहायता केंद्र बनवा रही है। इस पर कुछ व्यापारियों की आपत्ति है। इस आपत्ति के चलते व्यापारियों ने शनिवार को सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी से शिकायत की। उन्होंने बताया कि नए पुलिस सहायता केंद्र से परेशानी बढ़ेगी। इसके बाद सांसद ने एसपी को कॉल किया। लेकिन उन्होंने अटेंड नहीं किया तो वो गर्म हो गए और बाद में तब एसपी ने कॉल बैक किया तो दोनों में तीखी नोकझोंक हो गई।
एसपी की सफाई
वहीं, इस पूरे विवाद पर एसपी चंद्रशेखर सोलंकी ने कहा कि जिस समय सांसदजी का फोन आया तो मैं स्नान कर रहा था। इस कारण फोन नहीं उठा सका। मैंने उन्हें यहीं कहा कि जो विषय तर्कसंगत होंगे, मेरे अधीन होंगे उन पर बात की जाएगी। सुभाष चौक में पुराने पुलिस केंद्र की जगह नया पुलिस केंद्र बना रहे हैं, क्योंकि यह इलाका संवेदनशील है। इसलिए पुलिस की मुस्तैदी जरूरी है।

Home / Dewas / बीजेपी सांसद के सामने उनके लोगों ने तोड़ी पुलिस चौकी, वीडियो सामने आने के बाद FIR

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो