scriptनाथ के चक्कर में टांय-टांय फिस्स हो गया सिटी बस आंदोलन | city bus dewas | Patrika News
देवास

नाथ के चक्कर में टांय-टांय फिस्स हो गया सिटी बस आंदोलन

-अपडाउनर्स ने किसी भी दल से नहीं मांगा था समर्थन, कांग्रेस हर रविवार कर रही थी आंदोलन, इस रविवार नजर नहीं कांग्रेसी

देवासSep 17, 2018 / 10:33 am

amit mandloi

dewas

dewas

देवास.
देवास से इंदौर जाने वाले हजारों यात्री सिटी बस की मांग कर रहे थे। इनमें से कुछ लोगों ने गैर राजनतिक संगठन बनाया थे। ये संगठन बिना किसी दल का समर्थन लिए भाजपा-कांग्रेस के आला नेताओं को आवेदन सौंपता था । वहीं सत्ता पक्ष के नेता और नगर निगम इन्हें आज तक गुमराह करते नजर आ रहे है,वहीं सिर्फ वाहवाही लूटने के लिए कांग्रेस ने इस मुददे को हाईजैक कर लिया था।
सिटी बस चालू कराने को लेकर अपडाउन करने वालों ने गैर राजनीजिक संगठन बनाया था। ये लोग हर रविवार मल्हार स्मृति में बैठक करके शांतिपूर्वक आवेदन दिया जा रहे है। इन लोगों ने सांसद मनोहर उंटवाल, विधायक गायत्री पवार, महापौर सुभाष शर्मा, सहित कांग्रेस के आला नेताओं को आवेदन सौंपे थे। सत्ता पक्ष के लोगों ने सिर्फ आश्वासन ही दिए थे। ठोस जवाब सत्ता पक्ष के नेता दे ही नहीं पा रहे है। इतना ही नहीं हजारों लोगों की परेशानी भी इन लोगों को नजर नहीं आ रही है।
इसके बाद कांग्रेस को लगा कि आंदोलन से उनकी राजनीतिक चमक सकती है, जिसके चलते ये लोग शामिल हो गए थे। हर रविवार अलग-अलग तरीके से कांग्रेस सिटी बस की मांग को लेकर आंदोलन करती थी। एक आंदोलन तो उग्र हो गया था। इसके बाद कभी भैंस के आगे बीन, कभी हवन किया गया। इस रविवार को देपालपुर में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आगमन को लेकर कांग्रेसी वहां रवाना हो गए थे। जिसके चलते रविवार को कोई प्रदर्शन हुआ ही नहीं। अचानक नाथ के आने से रविवार का प्रदर्शन नहीं होने से कांग्रेस की पोल खुल गई। सोश्यल मीडिया पर कांग्रेस को लेकर तमाम बयानबाजी होने लगी। लोगों का कहना था कि ये सिर्फ दिखावे का आंदोलन था। नाथ के आने पर कुछ कांग्रेसी प्रदर्शन कर सकते थे।
गुमराह हो रहे है अपडाउनर्स

दरअसल अपडाउनर्स में कई निजी कंपनी में नौकरी तो कोई पढऩे वाले शामिल है। ये लोग भाजपा-कांग्रेस से दूर रहकर सिर्फ सिटी बस की मांग कर रहे है,लेकिन इन लोगों को सिर्फ हताशा ही हाथ लगी है। रविवार को नाथ के आगमन पर नहीं हुए आंदोलन के बाद ये लोग अपने आप को ठगा सा भी महसूस कर रहे है। अपडाउनर्स ने सिटी बस की मांगों के अलावा,बसों में हो रही अभद्रता को लेकर भी कई आवेदन दिए है,लेकिन पुलिस और यातायात अमला आंखें मूंदकर बैठा है। रोज देवास से इंदौर आने-जाने वाले आज भी परेशान है,जिसका हल जिम्मेदार आज तक नहीं निकाल पाए है।
देवास.इंदौर सिटी बस के लिए संभागायुक्त से मिलेगा डेली अपडाउनर्स संघ
देवास.
देवास इंदौर के लिए हजारों लोग अपडाउन कर रहे है,लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है। वहीं देवास से सोनकच्छ बस चलाने की तैयारी निगम ने कर ली है। पिछले दिनों अपडाउनर्स संघ ने एडीएम से मुलाकात की थी, उन्होंने जल्द बस चलाने का वादा किया था,लेकिन ये भी कोरा आश्वासन निकला। हर तरह से आंदोलन करने के बाद भी न तो सत्ता पक्ष कुछ करने के लिए तैयार है और ना ही प्रशासन। कुछ दिनों पूर्व जब देवास एडीएम सूर्यवंशी से बैठक हुई थी तो उन्होंने तो सितंबर के पहले हफ्ते में बस आने की बात कहीं थी। मगर उनका आश्वासन भी झूठा निकला। इन सब को देखते हुए डेली अपडाउनर्स संघ ने संभागायुक्त से मिलने का मन बनाया है और सीएमओ को पत्र लिखा है। आने वाले दिनों में आचार सहिता लगने वाली है और सत्तापक्ष नहीं चाहता कि चुनाव के पहले यहां सिटी बस चले। इन्होंने तो तय कर लिया है कि डेली अपडाउनर्स को कोई सुविधा नहीं दी जाए। रविवार को संपन्न हुई बैठक में साधना प्रजापति, इमरान खान, गौरव चौहान, दीपक शाक्या, जितेन्द्र, सपना पवार सहित बड़ी संख्या में अपडाउनर्स उपस्थित थे। यह जानकारी ललित भोपाले ने दी।

Home / Dewas / नाथ के चक्कर में टांय-टांय फिस्स हो गया सिटी बस आंदोलन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो