scriptकिसको सदबुद्धि दिलाने के लिए करना पडा यज्ञ, कहां डाली आहूति, किस सुविधा के लिए होना पड़ रहा है परेशान, देखे वीडियो | city bus problem dewas | Patrika News
देवास

किसको सदबुद्धि दिलाने के लिए करना पडा यज्ञ, कहां डाली आहूति, किस सुविधा के लिए होना पड़ रहा है परेशान, देखे वीडियो

पिछले आठ महीने से कर रहे आंदोलन, नगर निगम अधिकारी दे रहे आश्वासन

देवासSep 02, 2018 / 06:04 pm

amit mandloi

dewas

dewas

देवास.
शहर में सिटी बस चलाने की मांग को लेकर पिछले आठ माह से डेली अपडाउनर्स आंदोलन कर रहे है। इनका साथ कांग्रेस दे रही है। हर रविवार अनूठे तरीके से आंदोलन किया जाता है। रविवार को कांग्रेस और अपडाउनर्स ने मिलकर नेताओं को बस जल्द चलाए जाने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया। यज्ञ में सभी ने आहूति डाली।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में कांग्रेसजन एवं डेली अपडाउनर्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में देवास इंदौर के बीच सिटी बस चलाने की मांग को लेकर पिछले 2 माह से शहर में आंदोलन चल रहे है। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री, विधायक, महापौर के पूतले जलाने के बाद वहीं गांधीवादी तरीके से सांसद, कलेक्टर व निगम आयुक्त को फूल भेंट करने के बाद भैंस के आगे बीन बजाकर अपनी बात पहुंचाने के बावजूद आज तक प्रशासन ने देवास.इंदौर के बीच सिटी बस चलाने के संदर्भ में कोई कार्यवाही नहीं की। इसी को लेकर आज मण्डुक पुष्कर स्थित धरना स्थल पर शहर अध्यक्ष मनोज राजनी की उपस्थिति में सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित किया गया। हवन की पूर्णाहूति पर सभी ने यज्ञ देवता से प्रार्थना की के आप अधिकारियों को सद्बुद्धि दे, जिससे देवास.इंदौर के बीच सिटी बस का संचालन शीघ्र हो सके। जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों एवं अपडाउनर्स संघ के सदस्यों ने आहुति डाली। इस अवसर पर पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, सुधीर शर्मा, एजाज शेख, विक्रम मुकाती, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गोस्वामी, रोहित शर्मा, दीपेश कानूनगो, इम्तियाज शेख , शबाना सुहैल, साधना प्रजापति, मीणा फानी, जाकीर शेख, राधाकिशन सोलंकी, हफीज घोसी, राजेश डांगी, चंद्रपालसिंह छोटू, हिम्मतसिंह चावड़ा, अकरम शेख, ललित भोपाले, सपना पवार, निकलेश तिवाने, सुरेन्द्र मौर्य, इमरान खान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। अंत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं राष्ट्रीय संत तरूण सागर जी महाराज को दो मिनिट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व रविवार को जिम्मेदारों को जगाने के लिए भैंस के आगे बीन बजाई गई थी, लेकिन निगम के जिम्मेदार और शहर के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इस बड़ी समस्या मुहं फेर कर खड़े है। दरअसल देवास से रोज पांच से सात हजारा लोग अपडाउन करते है। इनमें से कई नौकरी तो कई शिक्षा लेने इंदौर जाते है। वहीं अपडाउनर्स की एक और मांग है, जिस पर आरटीओ और पुलिस ध्यान नहीं दे रहा है। ये मांग बसों में होने वाले अभद्रता को बंदकरने की है, लेकिन दोनों विभाग आंखें मूंदकर बैठे हुए है।

Home / Dewas / किसको सदबुद्धि दिलाने के लिए करना पडा यज्ञ, कहां डाली आहूति, किस सुविधा के लिए होना पड़ रहा है परेशान, देखे वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो