scriptबड़ी सौगात: 6 सिंतबर को किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे 4500 करोड़ रुपए, फसल बीमा योजना के मिलेगा लाभ | Cm announces release of Rs 4,500 crore crop insurance claims in Sep 6 | Patrika News
देवास

बड़ी सौगात: 6 सिंतबर को किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे 4500 करोड़ रुपए, फसल बीमा योजना के मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोयाबीन फसल में हुए नुकसान की भरपाई की जायेगी।

देवासAug 29, 2020 / 10:41 am

Pawan Tiwari

बड़ी सौगात: 6 सिंतबर को किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे 4500 करोड़ रुपए, फसल बीमा योजना के मिलेगा लाभ

बड़ी सौगात: 6 सिंतबर को किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे 4500 करोड़ रुपए, फसल बीमा योजना के मिलेगा लाभ

देवास. मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- 6 सितंबर को फसल बीमा योजना की राशि किसानों को देने का फैसला किया है। किसानों के खाते में 4500 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को देवास जिले की खातेगांव तहसील में सोयाबीन फसल में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। इस अवसर पर कृषि उपज मण्डी परिसर खातेगांव में किसानों एवं ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सोयाबीन फसल में हुए नुकसान की भरपाई की जायेगी।
https://youtu.be/8VwsowuAAdI
4500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया जएगा
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- 31 सौ करोड़ रूपये की फसल बीमा की राशि किसानों के खाते में डाली गई है साथ ही 6 सितम्बर तक 19 लाख किसानों के खातों में 4 हजार 500 करोड रूपये की राशि डाली जायेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर कर्ज लेकर भी सरकार यह कार्य करेगी। वे जनता के मुख्यमंत्री हैं संकट की इस घड़ी में किसानों को दुखी नहीं देख सकते हैं। इसलिए पुराने मनमाने बिजली बिल स्थगित कर दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अब प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर जाकर किसानों की समस्याओं की जानकारी लेंगे।
तारीख भी बढ़ाई गई
सीएम ने कहा- प्रदेश सरकार किसानों को फसल नुकसान का पर्याप्त मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि फसल बीमा योजना में पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढा दी है। जिला प्रशासन को भी निर्देश दिये गए हैं कि अंतिम तिथि से पूर्व ऋणि एवं अऋणी सभी प्रकार के किसानों का बीमा प्राथमिकता से कराएं।
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1299237435029635076?ref_src=twsrc%5Etfw
खेतों में जाकर फसलों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत पाड़यादेह के ग्राम खिरनीखेडा में किसानों के खेतों में जाकर सोयाबीन फसल में हुए नुकसान का जायजा लिया। सीएम कई किसनों के खेत पहुंचे और सोयाबीन की फसल को देखा। किसानों ने बताया कि सोयाबीन की फसल दो दिन पूर्व हुई लगातार बारिश से खराब हो गई है।

Home / Dewas / बड़ी सौगात: 6 सिंतबर को किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे 4500 करोड़ रुपए, फसल बीमा योजना के मिलेगा लाभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो