scriptशान से लहराया तिरंगा: बारिश के बीच पुलिस लाइन में परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन | Cultural programs captivated | Patrika News
देवास

शान से लहराया तिरंगा: बारिश के बीच पुलिस लाइन में परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

-शस्त्र परेड में महिला पुलिस बल ने मारी बाजी, बिना शस्त्र की परेड में केपी कॉलेज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट विद्यालय की टीम पहले स्थान पर

देवासAug 16, 2022 / 09:11 pm

Chandraprakash Sharma

शान से लहराया तिरंगा: बारिश के बीच पुलिस लाइन में परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

शान से लहराया तिरंगा: बारिश के बीच पुलिस लाइन में परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

देवास. जिले में 75वां स्वतंत्रता दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। बारिश के दौर के बीच भी उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में हुआ जहां जिले की प्रभारी मंत्री यशोधराराजे सिंधिया ने ध्वजारोहण करके सलामी ली। बारिश के बीच ही परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रभारी मंत्री सिंधिया ने सुसज्जित सफेद जिप्सी पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह थे। परेड निरीक्षण के बाद प्रभारी मंत्री ने सीएम के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके बाद सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्ष फायर किए गए। फिर कमांडर जगदीश पाटिल के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया।
शान से लहराया तिरंगा: बारिश के बीच पुलिस लाइन में परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
प्रभारी मंत्री ने परेड कमाउंडरों से परिचय प्राप्त किया। सिंधिया ने रंग-बिरंगे गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा। मुख्य समारोह में प्रतिभावान तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में विकासखण्ड, तहसील, नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद नूतन हासे स्कूल में प्रभारी मंत्री पहुंची और बच्चों के साथ भोजन किया।
शान से लहराया तिरंगा: बारिश के बीच पुलिस लाइन में परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
किस श्रेणी में कौन रहा विजेता
शस्त्र सहित परेड में जिला महिला पुलिस बल को मिला प्रथम पुरस्कार, शस्त्र सहित परेड में जिला महिला पुलिस बल देवास को प्रथम, सीआईएसएफ देवास को द्वितीय, एसएफ बटालियन उज्जैन को तृतीय तथा नगर सेवा बैंड को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। शस्त्र रहित परेड में केपी कॉलेज देवास को प्रथम, नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक को द्वितीय, चिमनाबाई स्कूल को तृतीय पुरस्कार मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट स्कूल देवास पहला पुरस्कार किया। चिमनाबाई स्कूल को द्वितीय, नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक को तृतीय पुरस्कार मिला। मुख्य समारोह में आयुषी चौहान को तलवार बाजी के लिए पुरस्कृत किया गया।
शान से लहराया तिरंगा: बारिश के बीच पुलिस लाइन में परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
शान से लहराया तिरंगा: बारिश के बीच पुलिस लाइन में परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
शान से लहराया तिरंगा: बारिश के बीच पुलिस लाइन में परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Home / Dewas / शान से लहराया तिरंगा: बारिश के बीच पुलिस लाइन में परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो