scriptHEAVY RAIN : पहले स्टॉप डेम से निकला और दूसरे पर पहुंचकर पत्थरों के नीचे दब गया शव | dead body flow from one stop dam to another | Patrika News
देवास

HEAVY RAIN : पहले स्टॉप डेम से निकला और दूसरे पर पहुंचकर पत्थरों के नीचे दब गया शव

बरोठा क्षेत्र के खोकरिया के नाले में बहे व्यक्ति का शव मिला लोदरी नदी में

देवासSep 16, 2019 / 07:28 pm

हुसैन अली

HEAVY RAIN : पहले स्टॉप डेम से निकला और दूसरे पर पहुंचकर पत्थरों के नीचे दब गया शव

HEAVY RAIN : पहले स्टॉप डेम से निकला और दूसरे पर पहुंचकर पत्थरों के नीचे दब गया शव

देवास. तेज बारिश के बाद उफान पर आए बरोठा क्षेत्र के ग्राम खोकरिया के नाले में बहे व्यक्ति का शव रविवार को करीब चार किमी दूर स्थित लोदरी नदी के स्टॉपडेम में मिला। शव पत्थरों के नीचे दबा हुआ था। संभवत: नाले में बहने के दौरान व्यक्ति डूबा और नीचे पत्थरों में दब गया जिस कारण ऊपर नहीं आ सका।
must read : ‘सितंबर’ ने चौंकाया, 15 दिन में मात्र इतने घंटे खिली धूप, मौसम वैज्ञानिक भी हुए हैरान

शुक्रवार को यह घटना हुई थी। 60 वर्षीय काशीराम नाले में बह गया था। ग्रामीणों ने नाले के किनारों पर कई किमी आगे तक खोजबीन की थी, लेकिन पता नहीं चला था। शनिवार को भी एसपी चंद्रशेखर सोलंकी, डीएसपी यातायात किरण शर्मा, बरोठा टीआई ओपी अहिर आदि मौके पर पहुंचे। काशीराम के परिजन से मिले। ग्रामीणों से बात की। पुलिस जवानों ने खोकरिया नाले के अलावा लोदरी नदी व कालीसिंध नदी के किनारों पर भी खोजबीन की लेकिन काशीराम का कुछ पता नहीं चल सका।
must read : इन उपभोक्ताओं के बिजली बिल का रंग हो गया है पीला, चेक कीजिए अपना बिल और राशि

चार किमी बाद मिला शव:एसपी चंद्रशेखर सोलंकी ने बताया कि सर्चिंग के लिए तीन टीमें बनाई थी। हर एक किमी पर एक टीम सर्चिंग कर रही थी। रविवार को गांव से चार किमी दूर स्थित लोदरी नदी के स्टॉपडेम में शव मिला। शव पत्थरों में दबा हुआ था। नाले में गिरने के बाद शव ऊपर नहीं आ सका और नीचे पत्थरों में दब गया। पहले स्टॉपडेम से तो शव निकल गया था लेकिन दूसरे स्टॉपडेम में अटक गया। हमने हर एक किमी पर एक टीम बनाई थी। करीब चार किमी पर लोदरी नदी में यह शव मिला। शव पूरी तरह गल चुका था।

Home / Dewas / HEAVY RAIN : पहले स्टॉप डेम से निकला और दूसरे पर पहुंचकर पत्थरों के नीचे दब गया शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो