उधर उदयनगर थाना क्षेत्र के गांव बोरपड़ाव में पति की पिटाई से परेशान महिला के उसके परिचित (ग्रामीणों के अनुसार प्रेमी) के यहां जाने से नाराज पति ने ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला का जुलूस निकाला। पति खुद कंधे पर सवार हुआ, महिला व उसके परिचित को जूतों की माला पहनाई गई। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया मामले में पुलिस ने 11 नामजद सहित 12 अन्य पर केस दर्ज किया। 9 को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वर्जन
इनमें से अधिकांश मामले चुनावी ड्यूटी के बीच पुलिस के समक्ष आए हैं। सभी में तुरंत एफआईआर करते हुए अधिकांश आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। उदयनगर वाले मामले में भी त्वरित कार्रवाई की है। महिला अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है।
-किरण शर्मा, डीएसपी।