scriptLoksabha Election Results : देवास भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी साढ़े तीन लाख मतों से आगे | dewas lok sabha election result 2019 live update | Patrika News
देवास

Loksabha Election Results : देवास भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी साढ़े तीन लाख मतों से आगे

गुरुवार सुबह 6 बजे से शासकीय अधिकारी और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मतगणना स्थल केंद्रीय विद्यालय बीएनपी पहुंच चुके थे।

देवासMay 23, 2019 / 04:05 pm

हुसैन अली

dewas

fdfd

देवास. जिस दिन का इंतजार था वह आ गया। गुरुवार सुबह 6 बजे से शासकीय अधिकारी और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मतगणना स्थल केंद्रीय विद्यालय बीएनपी पहुंच चुके थे। सुबह करीब 7 बजे उम्मीदवारों के प्रतिनिधि और अफसरों के बीच स्ट्रांग रूम खोलकर ईवीएम निकाली गई। कार्यकर्ता अपनी-अपनी टेबलें संभाल रहे थे और इंतजार कर रहे थे मतों की गिनती का। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। गर्मी की चुभन तो तेज थी ही लेकिन सियासी पारा भी चढ़ा हुआ था।
LIVE UPDATES

4.00 बजे : बीजेपी प्रत्याशी 370377 मतों से आगे। बीजेपी प्रत्याशी महेन्द्र सोलंकी को अभी तक 860109 मत प्राप्त। कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद टिपानिया को 489732 मत प्राप्त

3.37 बजे : बीजेपी प्रत्याशी 353303 मतों से आगे। बीजेपी प्रत्याशी महेन्द्र सोलंकी को अभी तक 821179 मत प्राप्त। कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद टिपानिया को 467876 मत प्राप्त
11.48 बजे : बीजेपी प्रत्याशी 151498 मतों से आगे। बीजेपी प्रत्याशी महेन्द्र सोलंकी को अभी तक 338505 मत प्राप्त। कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद टिपानिया को 187007 मत प्राप्त

11.48 बजे : बीजेपी प्रत्याशी 151498 मतों से आगे। बीजेपी प्रत्याशी महेन्द्र सोलंकी को अभी तक 338505 मत प्राप्त। कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद टिपानिया को 187007 मत प्राप्त
11.38 बजे : देवास लोकसभा सीट क्रमांक 21 पर भाजपा के महेंद्रसिंह सोलंकी कांग्रेस के प्रहलादसिंह टिपानिया से 144851 मतों से आगे

11.14 बजे : देवास लोकसभा सीट – भाजपा 104836 वोट से आगे, भाजपा -241242, कांग्रेस- 136406
10.11 बजे : देवास लोकसभा सीट क्रमांक 21 पर भाजपा के महेंद्र सिंह सोलंकी कांग्रेस के प्रहलादसिंह टिपानिया से 53895 मतों से आगे

10.00 बजे : देवास भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी 51 हजार 590 वोटों से आगे
9.55 : 103790 भाजपा के महेंद्र सोलंकी, 57228 कांग्रेस के प्रहलाद टिपानिया को, महेंद्र सोलंकी 46562 से आगे

9.46 बजे : देवास भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी 34 हजार वोटों से आगे

9.21 बजे : देवास बीजेपी के महेंद्र सिंह सोलंकी करीब 20000 वोटों से आगे
9.20 बजे : प्रशासनिक व्यवस्था बिगड़ी। देर से शुरू हुई गणना। आंकड़े आने में भी समय। अधिकारियों की मनमानी से परेशान मीडियाकर्मी

9.19 बजे : देवास में भाजपा 10 हजार से ज्यादा वोट से आगे।
9.05 बजे : पहले राउंड में भारतीय जनता पार्टी के महेंद्र सिंह सोलंकी को 9627 मत प्राप्त हुए, वहीं कांग्रेस के प्रहलाद सिंह टिपानिया को 4509 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार देवास लोकसभा सीट से पहले राउंड में भाजपा के महेंद्र सिंह सोलंकी 5118 मतों से आगे।
9.03 बजे : भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी 4500 वोट से आगे।

8.45 बजे : पहले राउंड में देवास लोकसभा में बीजेपी 2241 वोट से आगे

7.48 बजे : मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगने लगा है।
चुनाव का पल-पल का अपडेट देखें mp.patrika.com पर

Home / Dewas / Loksabha Election Results : देवास भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी साढ़े तीन लाख मतों से आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो