scriptलहसुन व प्याज की अर्थी लेकर निकले किसान | Farmers came out with the meaning of garlic and onion | Patrika News
देवास

लहसुन व प्याज की अर्थी लेकर निकले किसान

लहसुन व प्याज के गिरते दामों से किसानों में आक्रोश, दाम सही ना मिलने की स्थिति में विधानसभा चुनाव में किसान देगे करारा जवाब

देवासAug 08, 2022 / 06:01 pm

Chandraprakash Sharma

लहसुन व प्याज की अर्थी लेकर निकले किसान

लहसुन व प्याज की अर्थी लेकर निकले किसान

देवास। लहसुन व प्याज के गिरते दामों से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। युवा किसान संगठन के बैनर तले 700 से अधिक किसानों ने लहसुन व प्याज की शव यात्रा निकाली व सरकार को लहसुन-प्याज की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदने का संदेश दिया। ऐसा न करने की स्थिति में विधानसभा चुनाव 2023 में विपरीत परिणाम के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी। शवयात्रा भोपाल चौराहा से शुरू होकर बस उज्जैन चौराहा व निगम के सामने से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पर पहुंची जहां ज्ञापन दिया गया।
किसानों के साथ सड़कों पर आंदोलन करेंगे
युवा किसान संगठन अध्यक्ष रङ्क्षवद्र चौधरी ने प्रदेश सरकार को चेताते हुए शवयात्रा के माध्यम से कहा कि अगर हमारी फसल लहसुन को 5 हजार रुपए प्रति क्विंवटल व प्याज को 2 हजार रुपए प्रति क्विंवटल के समर्थन मूल्य से सरकार ने नहीं खरीदा तो पूरे प्रदेश में इसे लेकर युवा किसान संगठन किसानों के साथ सड़कों पर आंदोलन करेंगे। सरकार की किसान विरोधी नीतियों को किसानों के बीच लेकर जाएंगे। इसके चलते वर्तमान सत्ताधारी दल को सत्ता से हाथ धोना पड़ सकता है। अत: सरकार किसानों की सुध ले और उपरोक्त दिए गए मूल्य पर किसानों की फसल खरीद सुनिश्चित करें। शव यात्रा में सभी धर्मों के लोगों ने भाग लिया। राजेश पटेल, देवेंद्र चौधरी, बाबूलाल पटेल, विकास चौधरी, अमजद पटेल, एहसान चाचा, सुरेश धनोरा, जगदीश पटेल, ओम पाटीदार, गगन ङ्क्षसह, लीलाधर गुराडिया, ललित कुमारीया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। संगठन सचिव राधेश्याम वैष्णव ने सभी क्षेत्र के किसानों का आभार व्यक्त किया।

Home / Dewas / लहसुन व प्याज की अर्थी लेकर निकले किसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो