scriptजेवर चमकाने के बहाने महिला व नानी को लगाया चूना… बरतन चमकाए फिर पायल, सोने के जेवर मिलते ही मौके से हुए रफूचक्कर | On the pretext of polishing the jewellery, the woman and the grandmoth | Patrika News
देवास

जेवर चमकाने के बहाने महिला व नानी को लगाया चूना… बरतन चमकाए फिर पायल, सोने के जेवर मिलते ही मौके से हुए रफूचक्कर

शहर के अलकापुरी क्षेत्र की घटना, सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

देवासDec 07, 2021 / 05:28 pm

sachin trivedi

जेवर चमकाने के बहाने महिला व नानी को लगाया चूना... बरतन चमकाए फिर पायल, सोने के जेवर मिलते ही मौके से हुए रफूचक्कर

जेवर चमकाने के बहाने महिला व नानी को लगाया चूना… बरतन चमकाए फिर पायल, सोने के जेवर मिलते ही मौके से हुए रफूचक्कर

देवास। लंबे अंतराल के बाद शहर में एक बार फिर से जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करने की वारदात सामने आई है। वारदात शहर के अलकापुरी क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हुई।
एक व्यक्ति व एक लकड़ा बरतन चमकाने का पावडर लेकर पहुंचे। बातों में उलझाकर एक महिला व उसकी नानी को झांसे में लिया, पहले बरतन चमकाए फिर चांदी की पायजेब। इसके बाद सोने के करीब दो से तीन तोला वजनी जेवर लिए, बहाना करके गर्म पानी मंगवाया और फिर रफूचक्कर हो गए। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार सुबह करीब ११ बजे दो व्यक्ति अलकापुरी में नेहाली पति ऋषिकेश वर्माके यहां पहुंचे। इन लोगों ने कहा उनके पास बर्तन व जेवर चमकाने वाला ऐसा पावडर है जो बहुत अच्छी गुणवत्ता का है और अभी तक बाजार में नहीं आया है। इसके बाद तांबा व पीतल के कुछ बरतन लेकर इन्होंने साफ किए फिर चांदी के पायजेब को पावडर से साफ किया।इसके बाद नेहाली व उनकी बुजुर्ग नानी रेशमबाईसे सोने के जेवर मांगे, इनके मना करने के बाद भी बातों में उलझा लिया और सोने की चेन व कान के टॉप्स ले लिए। इनको पावडर के घोल में डाला और गर्म पानी मंगवाया, अंदर जैसे ही गर्म पानी लेने के लिए परिजन गए, वैसे ही दोनों आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गए। बाद में नेहाली व उनकी नानी को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद वो दोनों सिविल लाइन थाने पहुंचे और वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया, आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, हालांकि कुछ पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा।
नेहाली ने बनाया आरोपी का चित्र
ठगी की वारदात की शिकार नेहाली ने बताया दो लोगों में एक सांवले रंग का व्यक्ति था और एक लड़का जैसा था। नेहाली ने पेन के माध्यम से कागज पर आरोपी के हुलिए वाला चित्र भी बनाया है। इस हुलिए के आधार पर भी पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।गौरतलब है कि शहर व अंचल में पूर्व में इस तरह की कई वारदातें हो चुकी हैं, बावजूद इसके लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं और ठगी का शिकार हो रहे हैं।

Home / Dewas / जेवर चमकाने के बहाने महिला व नानी को लगाया चूना… बरतन चमकाए फिर पायल, सोने के जेवर मिलते ही मौके से हुए रफूचक्कर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो