scriptअंचल में उत्साह के साथ मनाया शिक्षक दिवस | Teacher Day dewas | Patrika News
देवास

अंचल में उत्साह के साथ मनाया शिक्षक दिवस

सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में अंचल में उत्साह के साथ मनाया गया।

देवासSep 06, 2018 / 11:47 am

amit mandloi

dewas

dewas

पत्रिका टीम.
कांटाफोड़. नगर में बुधवार को शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। भाजयुमो ने शासकीय हाईस्कूल में प्राचार्य जीएल यादव, वरिष्ठ अध्यापक राकेश तिवारी, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य अरुण शर्मा, दी सुजान स्कूल के संचालक दलजीत सिंह भाटिया तथा पूर्व बीईओ रमेश तिवारी, महर्षि गौतम विद्या मंदिर की प्राचार्य अर्चना शर्मा व संचालक बीके शर्मा का विद्यालय में पहुंचकर सम्मान किया। सम्मान समारोह में युवा मोर्चा जिलामंत्री बलदाऊ दुबे, मंडल अध्यक्ष रंगेश बियाणी, मंडल उपाध्यक्ष शैंकी भाटिया, नगर अध्यक्ष जीतू वर्मा, नगर महामंत्री प्रिंस भाटिया, नगर उपाध्यक्ष नाना राजपूत, कोषाध्यक्ष कान्हा तिवारी, वार्ड संयोजक मनीष अरोरा आदि उपस्थित रहे।
भौंरासा. ग्राम बोलासा के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम के सभी वरिष्ठजन ने स्कूल में जाकर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार झा, अध्यापिका मधुबाला शर्मा का सम्मान किया। प्रधानाध्यापक व शिक्षिका द्वारा बच्चों को मिठाई और तोहफे दिए गए।
बागली. चरित्र मानव जीवन का विशिष्ट अंग है। हमें अपने चरित्र को कभी भी दूषित नहीं होने देना चाहिए। उक्त विचार शिक्षाविद् पंडित प्रभुदयाल पुरोहित ने ऑक्सफोर्ड मालवा अकादमी में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में व्यक्त किए। इस दौरान प्राचार्य दीपिकासिंह चौहान ने पंडित पुरोहित को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सहित शंकरसिंह तोमर, राजेंद्रपालसिंह सेंगर व लखनसिंह चौहान उपस्तिथ थे।
टोककलां. शिक्षक दिवस के अवसर पर बुधवार को टोककलां में जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जसवंत सिंह राजपूत, जल उपभोक्ता समिति अध्यक्ष बाबूलाल पटेल, मोहन सिंह खींची, टोकखुर्द नपं पूर्व उपाध्यक्ष मंदरूप बामनिया ने शिक्षकों का सम्मान किया। अतिथियों ने सेवानिवृत्त व्याख्यता रामस्वरूप तिवारी, पुंजराज मालवीय, राजेन्द्र जैन, लाखन सिंह राजपूत, राजीव सातपूते, भगवान सिंह वर्मा, संजय उपाध्याय, संजय सिंह आदी का सम्मान किया। इस अवसर पर लाखन लोधी, मोनू दायजी, चन्द्रपाल लोधी, ईश्वरलाल चौधरी, फोरम सिंह तोमर, जीतेन्द्र वर्मा, प्रदीप वर्मा, लाखन सिंह खीची, मानसिंह चौहान आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल ने किया। आभार कांग्रेस नगर अध्यक्ष आरिफ पटेल ने माना। इसी तरह जन अभियान परिषद ने शिक्षकों का सम्मान किया।
पीपलरावां. शिक्षक दिवस नगर व आसपास के गांव में धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों द्वारा शिक्षकों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें दीपक प्रतियोगिता, गुब्बारा प्रतियोगिता, चेयर रेस, मटकी फोड़ के साथ ही अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर प्राचार्य चिंतेश नागर, प्रधानाचार्य जानकी शर्मा, सुरेश त्रिवेदी, विष्णु शुक्ला, सुरेश नेहरू, अनिल राठौर, अरुण मकवाना, संतोष जोशी, मुकेश जोशी, दयावती गुप्ता, ममता द्विवेदी, माया त्रिवेदी सहित शिक्षक उपस्थित थे।
चौबाराधीरा. ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ने शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय चौबाराधीरा में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। शिक्षक सीताराम जामनिया, बाबूलाल वर्मा,दौलत सिंह यादव, महेश नायक, सुभान खां, भेरुलाल व्यास आदि शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद से राजेंद्र वर्मा, समिति विष्णु दास बैरागी, मनोहर वाडिया, राधेश्याम प्रजापत आदि उपस्थित थे।
कन्नौद. नगर के सभी विद्यालयों में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के सेंट जेरोमस स्कूल, सरस्वती शिशु मन्दिर, आदर्श शिशु मंदिर, सृजन कॉन्वेंट स्कूल, प्रिंस कॉन्वेंट, साईंनाथ मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। वहीं नगर के शासकीय विद्यालयों में सभी शिक्षक शिक्षिकाएं काली पट्टी लगाकर स्कूल आए। शिक्षकों का कहना है कि भाजपा सरकार ने 2004 के चुनाव घोषणा पत्र में नियमित शिक्षक बनाने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ हैं। उक्त जानकारी तृतीय वर्ग अध्यापक संघ के प्रांत अध्यक्ष किशोर तिवारी ने दी।
पीपरी. शिक्षक दिवस क्षेत्र में जोर.जोर से मनाया गया। ग्राम पंचायत पोलाखाल के अंजनपुर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा शिक्षिकाओं को गुलाब के फूल देकर सम्मान किया। वही शिक्षिकाएं परवीन मुजायदा, राधा गुर्जर ने बच्चों को गिफ्ट देकर शुभाशीष दिया।
पांदाजागीर. क्षेत्र के ग्राम बड़ीचुरलाय, मलेन्डिया, गुराडिय़ा गुर्जर, बुधनगांव, पांदाजागीर के सभी शासकीय व निजी विद्यालयों में बुधवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। महर्षि गंगदास पब्लिक स्कूल पांदाजागीर में शिक्षक दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
चिड़ावद. शिक्षक दिवस पर शाउमावि पाडल्या में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने छात्राओं को शिक्षक दिवस की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्य नरेंद्र झाला, उमेशसिंह खिंची, रघुनंदन जलोदिया, ओम जैन, विष्णु सुनानिया सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित थे। इसी प्रकार ग्राम पीपल्यासड़क शाउमावि व प्राथमिक विद्यालय में भी शिक्षक दिवस मनाया। उक्त जानकारी भरत पटेल ने दी।
सतवास. अंचल के स्कूलों में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। स्थानीय कन्या हाईस्कूल सतवास में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश कंाग्रेस अजा विभाग के उपाध्यक्ष सुमीत पलासिया ने शिक्षकों का सफलता में महत्व बताया। इस अवसर पर उपस्थित बालिकाओं ने प्रभारी प्राचार्य बीके यादव,प्रमोद व्यास,कय्यूम बनारसी सहित स्टॉफ के अन्य शिक्षकों का डायरी व कलम भेंटकर सम्मान किया। भाजयुमो की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष गोलू राठौर व नारायण सोनी के नेतृत्व में सतवास नगर में निवासरत सभी शिक्षकों के घर-घर जाकर उनका सम्मान किया। इससे पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपीकृष्ण व्यास,पूर्व नप.उपाध्यक्ष विनोद राठी, सांसद प्रतिनिधी अंकित जायसवाल की उपस्थिति में स्थानीय उमावि में पदस्थ प्राचार्य चन्द्रशेखर बरेठ सहित समस्त शिक्षकों का सम्मान किया।
टोंकखुर्द. सेंट द्रोण कॉन्वेन्ट हाई स्कूल में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। छात्र-छात्रओं द्वारा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मान स्वरुप उपहार भेंट किया गया। संस्था के संचालक जीएस चौहान द्वारा सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया व बधार्इंयां दी गई। इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो