scriptकार्रवाई से मचा हड़कंप, दूसरे बिल्डरों को भी थमाए नोटिस | The action against the protesters, the other builders also gave notice | Patrika News
देवास

कार्रवाई से मचा हड़कंप, दूसरे बिल्डरों को भी थमाए नोटिस

–अवैध निर्माण को लेकर निगम की सख्ती से बिल्डर खौफजदा, आने वाले दिनों में हो सकती है कार्रवाई, एक पर ताबड़तोड़ तोड़ा, दूसरों को नोटिस देकर भूल जाते अफसर

देवासApr 03, 2019 / 01:02 pm

Amit S mandloi

dewas

dewas

देवास. यमुना नगर में नियमविरुद्ध मल्टी में हुए अवैध निर्माण को तोडऩे के बाद अब शहर के दूसरे बिल्डरों में खौफ पैदा हो गया है। यह खौफ इसलिए है क्योंकि शहर की कई बिल्डिंग,कॉम्प्क्लेस नियमविरुद्ध बने हुए हैं। निगम सूत्रों के मुताबिक जिस बिल्डर के कॉम्प्लेक्स पर मंगलवार को कार्रवाई हुई उसकी एक और मल्टी को लेकर निगम ने नोटिस दिया है। इसके अलावा चार अन्य बिल्डरों को भी नोटिस दिया गया है। आने वाले दिनों में इन पर कार्रवाई संभावित है।
दरअसल यमुना नगर में बन रही मल्टी पर सोमवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की थी और अवैध निर्माण तोड़ा था। चार बिल्डरों की इस मल्टी में भागीदारी थी। नगर निगम से जितने क्षेत्र में निर्र्माण की अनुमति ली थी, उससे दोगुने क्षेत्र में निर्माण किया जा रहा था। बिल्डरों को नगर निगम ने नोटिस पर नोटिस दिए लेकिन निर्माण नहीं रूका। आखिर में सोमवार को निगम अमला पहुंचा और अवैध निर्माण जमींदोज किया।
कार्रवाई से दूसरे बिल्डर आए सकते में
शहर में संभवत: पहली बार नगर निगम ने इतनी सख्ती से कार्रवाई की जिसके बाद निगम की प्रशंसा हुई और उम्मीद भी जागी कि अब अवैध निर्माण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सूत्रों के मुताबिक उक्त बिल्डर की एक और मल्टी को लेकर नगर निगम ने नोटिस दिया है। इसके साथ ही कुछ अन्य बिल्डरों को भी नोटिस दिए हैं। ये मल्टियां एबी रोड पर स्थित हैं। कहा जा रहा है कि यदि बिल्डरोंं ने अवैध निर्माण नहीं तोड़ा तो उन भवनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बिल्डरों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है और कार्रवाई से बचने का रास्ता भी तलाशा जा रहा है।
एक पर कार्रवाई, बाकियों का क्या

सोमवार को हुई कार्रवाई के बाद सवाल भी उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि एबी रोड पर एपेक्स अस्पताल के पास नाले पर किए गए अतिक्रमण के मामले में भी ननि ने कुछ समय पहले नोटिस दिया था। तब आयुक्त हिमांशु सिंह थे। निगम की टीम नपती के लिए भी गई थी मगर राजनीति हावी हुई और भाजपा के कुछ नेताओं के हस्तक्षेप के कारण मामला आगे नहीं बढ़ा। इसी तरह एबी रोड पर ही अवैध शेड के मामले में भी नगर निगम ने नोटिस दिया है। नोटिस के बावजूद कुछ नहीं हो रहा । अन्य मल्टियों में भी एमओएस के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। ये सभी मल्टियां नई बनी हुई हैं और कुछ अभी बन रही है। ऐसे में सबसे अहम सवाल यही है कि क्या नगर निगम इन सभी पर कार्रवाई करेगा या एक कार्रवाई के बाद मामला ठंडा हो जाएगा।

कुछ अन्य मल्टियों की शिकायत पर जांच कर रहे हैं। नोटिस भी दिए हैं। अवैध निर्माण के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कैलाश चौधरी, कार्यपालन यंत्री नगर निगम

Home / Dewas / कार्रवाई से मचा हड़कंप, दूसरे बिल्डरों को भी थमाए नोटिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो