scriptराष्ट्रभक्ति से शहर सराबोर, तिरंगा अभियान की धूम | The city drenched with patriotism, the glory of the tricolor campaign | Patrika News
देवास

राष्ट्रभक्ति से शहर सराबोर, तिरंगा अभियान की धूम

विविध कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन: लगातार निकल रही तिरंगा यात्राएं, हर वर्ग के लोगों में खासा उत्साह

देवासAug 13, 2022 / 05:23 pm

Chandraprakash Sharma

राष्ट्रभक्ति से शहर सराबोर, तिरंगा अभियान की धूम

राष्ट्रभक्ति से शहर सराबोर, तिरंगा अभियान की धूम,राष्ट्रभक्ति से शहर सराबोर, तिरंगा अभियान की धूम,राष्ट्रभक्ति से शहर सराबोर, तिरंगा अभियान की धूम

देवास। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान शहर में जोर पकड़ता जा रहा है। प्रतिदिन शहर में विविध आयोजन हो रहे हैं। लगातार विभिन्न संस्थाओं, संगठनों व शासकीय विभागों द्वारा तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। अभियान को लेकर हर वर्ग के लोगों में उत्साह है। खासकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। लोग शहर में लगाए गए स्टॉल्स पर तिरंगा खरीदने पहुंच रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम से तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी दो पहिया वाहनों पर सवार थे तो कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला व एसपी डॉ. शिवदयाल ङ्क्षसह खुुली जीप में सवार होकर तिरंगा थामे थे। रैली कंट्रोल रूम से भोपाल चौराहा, नयापुरा, एमजी रोड होते हुए सयाजी गेट पहुंची जहां समापन हुआ। यहां कलेक्टोरेट के सामने लगाए गए स्टॉल से कलेक्टर शुक्ला, एसपी ङ्क्षसह व निगमायुक्त विशालङ्क्षसह चौहान ने तिरंगा झंडा खरीदा।
झुग्गी बस्तियों में वितरित किए तिरंगे, बच्चों के खिल उठे चेहरे
देवास. मप्र शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत शहर की सेवा बस्तियों में राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। संघ के देवास जिलाध्यक्ष अशोक सोनी ने बताया कि मोती बंगला स्थित बस्ती, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सिविल लाइन सहित झुग्गी बस्तियों में जाकर तिरंगे बांटे गए जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर हेमंत शर्मा, राजेश पटेल, संघ उपाध्यक्ष विक्रम ङ्क्षसह दसौंधी, कोषाध्यक्ष कमलेश अवस्थी, कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र तोमर, लेखराज मीणा, गजराज ङ्क्षसह, रामचंदर यादव, गणेश राठौर, ओमप्रकाश भार्गव उपस्थित थे।
राष्ट्रभक्ति से शहर सराबोर, तिरंगा अभियान की धूम

Home / Dewas / राष्ट्रभक्ति से शहर सराबोर, तिरंगा अभियान की धूम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो