scriptये क्या पारिवारिक विवाद में पत्नी ने लगाई फांसी, पति ने खुद को किया आग के हवाले | wife hanging up in a family dispute, husband gave himself a fire | Patrika News
देवास

ये क्या पारिवारिक विवाद में पत्नी ने लगाई फांसी, पति ने खुद को किया आग के हवाले

-महिला की मौत, पति गंभीर हालत में देवास रैफर

देवासMar 29, 2019 / 01:04 pm

Amit S mandloi

dewas

dewas

देवास. जिले के हाटपीपल्या क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा लाड़ में पारिवारिक विवाद के चलते शुक्रवार को एक दुखद घटना हो गई। एक महिला ने परेशान होकर जहां फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं इसके बाद उसके पति ने खुद को आग लगा ली, परिजनों द्वारा बचाते-बचाते वो काफी झुलस गया। उसे देवास रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार महिला गायत्रा का विवाद अपने पति सजन सिंह से किसी बात को लेकर हुआ था। इसके बाद गायत्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं सजन ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसकी मां व बच्चों ने जैसे-तैसे उसे बचाया। सूचना मिलने पर डायल 100 व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सजन को प्राथमिक उपचार देते हुए स्वास्थ्य केंद्र हाटपीपल्या पहुंचाया। यहां उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए सजन को देवास जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। हाटपीपल्या थाना प्रभारी मुकेश इजारदार ने बताया मामले में जांच की जा रही है, बयान आदि के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Home / Dewas / ये क्या पारिवारिक विवाद में पत्नी ने लगाई फांसी, पति ने खुद को किया आग के हवाले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो