scriptबिलखती रही मां, बोली – मेरी बेटी-मेरी सोना… मैं कैसे जियूंगी, तूने ऐसा क्यों किया | young girl committed suicide Mother kept crying | Patrika News
देवास

बिलखती रही मां, बोली – मेरी बेटी-मेरी सोना… मैं कैसे जियूंगी, तूने ऐसा क्यों किया

फंदे पर झूलकर किशोरी ने दी जान

देवासMar 02, 2020 / 09:37 am

KRISHNAKANT SHUKLA

news.jpg
देवास/ पटेलनगर बावडिय़ा क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। परिजन व परिचित उसे लेकर रविवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच व ईसीजी करवाने के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद किशोरी की मां बिलख पड़ी और कहा मेरी बेटी-मेरी सोना, मैं कैसे जियूंगी, तूने ऐसा क्यों किया। महिला आधे घंटे तक बिखलती रही और उसे दिलासा देने वाला भी कोई मौजूद नहीं था।

गांधीचौक पटेलनगर बावडिय़ा में रहने वाली काजल उर्फ आंचल पिता मनोज गुप्ता (14) अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फंदे पर झूल गई। परिजन उसे लेकर दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने जांच की और ईसीजी करवाई। इसके बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

यह सुनकर किशोरी की मां बिलखने लगी। वो बार-बार बेटी को चूमती रही, कहती रही उठ जा बेटी, डॉक्टर साहब बता दो न। सूचना मिलने पर औद्योगिक थाने से पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। एएसआई पर्वतसिंह परिहार ने बताया जान देने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि किशोरी की मां जब काम पर गई तब किशोरी सो रही थी। वापस आने पर वो फंदे पर लटकती हुई मिली। किसी प्रकार का सुसाइड नोट भी फिलहाल नहीं मिला है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जानकारी के अनुसार किशोरी का परिवार बाहर का रहने वाला है।

Home / Dewas / बिलखती रही मां, बोली – मेरी बेटी-मेरी सोना… मैं कैसे जियूंगी, तूने ऐसा क्यों किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो