scriptससुराल गया युवक, वापस आई उसकी लाश, मचा हंगामा | youth died at inlaw's home in dewas | Patrika News
देवास

ससुराल गया युवक, वापस आई उसकी लाश, मचा हंगामा

ससुराल गया युवक, वापस आई उसकी लाश, मचा हंगामा

देवासMar 08, 2019 / 05:30 pm

हुसैन अली

dead

ससुराल गया युवक, वापस आई उसकी लाश, मचा हंगामा

देवास. एक युवक अपने ससुराल गया। वहां किसी बात पर विवाद हुआ और उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालवाले शव लेकर युवक के घर सिया पहुंचे और कहा कि हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन ने गले पर निशान देख पुलिस को खबर की। परिवार में हंगामे की स्थिति बन गई। बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल माकड़ोन थाना क्षेत्र होने से आगे की जांच वहीं की पुलिस करेगी।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब सात बजे बीएनपी थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिली। सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बीएनपी थाना प्रभारी मुकेश इजारदार ने बताया कि मृतक का नाम संतोष पिता हीरालाल (28) निवासी सिया है। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर सिया पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। घटना सिया की नहीं बल्कि ग्राम करड़ी थाना माकड़ोन की है। आगे की जांच माकड़ोन थाना पुलिस ही करेगी।
इमली के पेड़ पर लटका था शव

टीआई इजारदार के अनुसार करड़ी में मृतक का ससुराल है। दो दिन पहले वह वहां गया था। पत्नी के साथ उसका मनमुटाव चल रहा था। रात को सभी लोग सो गए थे। सुबह उठकर देखा तो संतोष नहीं दिखा। घर के पीछे इमली के पेड़ पर उसका शव लटक रहा था। इसके बाद ससुराल वाले शव लेकर सिया पहुंच गए। शव के गले पर निशान देखे तो सिया निवासी परिजन ने शंका जताई और पुलिस को खबर की। हालाकि प्रथमदृष्ट्या यही बात सामने आ रही है कि फांसी लगाकर आत्महत्या की है। एफएसएल अधिकारियों से भी बात हुई है। गले के अलावा और कहीं निशान नहीं है।

Home / Dewas / ससुराल गया युवक, वापस आई उसकी लाश, मचा हंगामा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो