
छत्तीसगढ़ के इस गांव में मिला 12 हिरणों का शव, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें
रायपुर/धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी (Dhamtari ) शहर से लगे मोहलाई गांव में 12 हिरणों का शिकार करने का मामला सामने आया है। डबरी Chhattisgarh के पानी में यूरिया मिलाकर अज्ञात तत्वों ने 12 हिरणों Deer Death का शिकार किया है। हिरणों के मौत (Deer dead bodies) का यह मंजर जिसने भी देखा सबकी आंखें (Chhattisgarh Forest department) फटी रह गई। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है।
जहरीले पानी देकर शिकार करने का यह पहला मामला
धमतरी जिले में अब तक एक साथ इतने तादाद में वन्यजीवों का जहरीले पानी देकर शिकार करने का यह पहला मामला है। इसके पहले 2 साल पूर्व ही ग्राम छुही के निकट करीब 4 हिरणों का भी शिकार किया गया था। आज हुई इस घटना के बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन (Chhattisgarh Police) में हड़कंप मच गया है। वहीं, जांच के बाद ही मौत का असल कारण सामने आ पाएगा, कि क्या ये मौत जहरीले पानी के कारण हुई है या फिर प्यास से इनकी जान गई है। बिलासपुर से डॉग स्क्वार्ड को भी बुलाया गया है।
फिर से सुर्खियों में आया हिरणों की मौत का मामला
आपको बता दें कि इससे पहले भी भिलाई के मैत्री गार्डन में एक साथ कई हिरणों की मौत की वजह से सुर्खियों में आया था। यहां दो दर्जन से ज्यादा हिरणों ने दम तोड़ दिया था। अब धमतरी में एक साथ 12 हिरणों की मौत सुर्खियों में आ गई।
डीएफओ अमिताभ बाजपेई रेंजर आरके साहू समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। खबर पाकर राजधानी रायपुर से सीसीएफ की टीम भी मौके के लिए निकलने की खबर है । मृत हिरणों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है । इसके बाद वन विभाग की टीम मामले की जांच करेगी।
स्त्रोत-दिनेश यदु, शैलेन्द्र नाग
Updated on:
8 Jun 2019, 6:05 PM IST
Published on:
8 Jun 2019, 2:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.