scriptमहिला सिपाही को आटो चालक ने जड़ा थप्पड़, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल | auto driver slapped Female soldier Accused arrested and sent to jail | Patrika News

महिला सिपाही को आटो चालक ने जड़ा थप्पड़, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

locationधमतरीPublished: Oct 14, 2020 04:20:39 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

एक महिला ट्रैफिक आरक्षण और महिला सब इंजीनियर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

धमतरी. एक महिला ट्रैफिक आरक्षण और महिला सब इंजीनियर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार एक महिला आरक्षक मकई चौक के पास ब्यूटी कर रही थी, तभी वहां से एक आटो काफी तेज रफ्तार से गुजरा।उसे रोकने की कोशिश की, तो वह नहीं रूका। इसके बाद उसने तत्काल अगले पाइंट रत्नाबांधा चौक में तैनात पुलिस जवानों को इसकी सूचना दे दी।

फिर क्या था, वहां से पकड़ लिया गया। पीछे-पीछे वहां उक्त महिला आरक्षक भी पहुंच गई। उसने आटो नहीं रोकने पर चालक विनोद देवांगन को डांटा। इस पर उनके बीच विवाद हो गया।

अचानक उसने महिला आरक्षण पर हाथ चला दिया। पुलिस ने प्रार्थना की शिकायत के आधार पर आरोपी विनोद देवांगन निवासी आधार नवागांव के खिलाफ धारा 279,323,506,186,353 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि ऑटो चालक निगरानीशुदा बदमाश है। पुलिस ने बताया कि दोपहर बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो