scriptपेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेसियों का आक्रोश, किया प्रदर्शन | Congressmen's resentment over petrol and diesel prices in dhamtari CG | Patrika News
धमतरी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेसियों का आक्रोश, किया प्रदर्शन

ट्रोल-डीजल समेत बाजार में बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेसियों ने सडक़ में उतर कर प्रदर्शन किया।

धमतरीSep 09, 2018 / 04:25 pm

Deepak Sahu

cg news

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेसियों का आक्रोश, किया प्रदर्शन

धमतरी. पेट्रोल-डीजल समेत बाजार में बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेसियों ने सडक़ में उतर कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण आज महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। आम जनता इससे त्रस्त है। सरकार से उनका विश्वास उठ गया है। ऐसी जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंके।

शनिवार को जिला महिला कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर एक बजे मकई गार्डन से एक रैली निकाल कर हाइवे में होते हुए पेट्रोल पम्प पहुंच कर केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन की शहर जिलाध्यक्ष कविता बाबर ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में बढ़ोत्तरी होने से आवश्यक वस्तुओं की कीमत बढ़ गई है। कांग्रेस नेत्री विद्या साहू, नम्रता पवार ने कहा कि जब पेट्रोल 63 रुपए था, तब मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके मंत्री बृजमोहन अग्रवाल विरोध स्वरूप साइकिल से विधानसभा जाने का नाटक करते थे।

आज उन्हें क्या हो गया। पूर्व विधायक लेखराम साहू, हरषद मेहता, मोहन लालवानी, आनंद पवार ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली सरकार के कार्यकाल में महंगाई आसमान छू रही है। भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। अफसरशाही के चलते आम जनता त्रस्त हो गई है। मौके पर हरमिंदर छाबड़ा ,बालमती बारले, गौतम वाधवानी, निखिलेश देवान, रेहान विरानी, अवैश हाशमी, कृष्णा मरकाम, तिलकराज,उदित नारायण साहू आदि शामिल थे।

Home / Dhamtari / पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेसियों का आक्रोश, किया प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो