scriptनिगम प्रशासन ने टैक्स नहीं पटाने पर काटा नल कनेक्शन, शुरू हुई कार्रवाई | corporation administration cut tap connection for not paying tax | Patrika News
धमतरी

निगम प्रशासन ने टैक्स नहीं पटाने पर काटा नल कनेक्शन, शुरू हुई कार्रवाई

लंबे समय से जलकर की राशि नहीं पटाने वालों के खिलाफ निगम प्रशासन ने अब सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।

धमतरीMar 14, 2019 / 04:03 pm

Deepak Sahu

cg news

निगम प्रशासन ने टैक्स नहीं पटाने पर काटा नल कनेक्शन, शुरू हुई कार्रवाई

धमतरी. लंबे समय से जलकर की राशि नहीं पटाने वालों के खिलाफ निगम प्रशासन ने अब सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। टैक्स नहीं पटाने पर ऐसे बकायादारों का नल कनेक्शन भी काटा जा रहा है। पखवाड़ेभर में ऐसे 50 से ज्यादा कनेक्शन काटा गया है।

शहर में पेयजल व्यवस्था के लिए करीब 17 हजार टेपनल है। इसके अलावा 125 मोटर पम्पों से पानी की सप्लाई होती है। इस तरह 14.7 मीलियन लीटर पानी प्रतिदिन सप्लाई होती है। उल्लेखनीय है कि बकाया और चालू वित्तीय वर्ष में निगम प्रशासन ने जलकर के रूप में 2 करोड़ 90 लाख 27 हजार रुपए वसूली का लक्ष्य रखा हैं, लेकिन इसके विरूद्ध अब तक 1 करोड़ 40 लाख 96 हजार रुपए की ही वसूली हो पाई है। यह कुल वसूली का 48 फीसदी है। अब भी जलकर बकायादारों से 1 करोड़ 49 लाख रुपए की वसूली करना है। वित्तीय वर्ष को समाप्त होने में अब १८ दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे मेंं कार्रवाई की जा रही है।

Home / Dhamtari / निगम प्रशासन ने टैक्स नहीं पटाने पर काटा नल कनेक्शन, शुरू हुई कार्रवाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो