scriptहोटल में मची भगदड़ जब लीकेज गैस से भड़की भीषण आग, लोग खाना छोड़कर भागे.. | Fire in hotel of dhamtari burn 5 lakh rs | Patrika News
धमतरी

होटल में मची भगदड़ जब लीकेज गैस से भड़की भीषण आग, लोग खाना छोड़कर भागे..

आग से करीब 5 लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है

धमतरीMay 22, 2018 / 07:41 pm

चंदू निर्मलकर

CG news

होटल में मची भगदड़ जब लीकेज गैस से भड़की भीषण आग, लोग खाना छोड़कर भागे..

धमतरी. गैस पाइप लीकेज होने से शहर के एक रेस्टोंरेट में भीषण आग लग गई। अचानक आग लगने से वहां भोजन कर रहे ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ने तो भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आग रेस्टोंरेट में फैल गई। आग से करीब 5 लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।
सोमवार की रात रत्नाबांधा रोड स्थित हंगर जोन रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। बताया गया है कि रात 11 बजे यह आग गैस पाइप के लीकेज होने से लगी है, जो देखते ही देखते पूरे रेस्टोरेंट को आग की लपटों में घेर लिया। इससे यहां अफरा-तफरी मच गई।
गौरतलब है कि जिस समय आगजनी की यह घटना हुई, उस समय भोजन करने के लिए अनेक ग्राहक बैठे थे। आग को बढ़ता देख तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। लोगों ने बाल्टी समेत अन्य साधनों से आग को बुझाने का प्रयास किया। तब तक कुछ देर में फायर बिग्रेड का अमला भी पहुंच गया।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रेस्टोरेंट संचालक प्रांजल जैन ने बताया कि इस आगजनी में करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। माइक्रोवेव, ओवन, फ्रिज, खाद्य सामग्रियों के अनेक सामान जलकर खाक हो गया। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

मची भगदड़
बताया जा रहा है कि आग रात 11 बजे लगी। इस दौरान रेस्टोंरेट में भारी संख्या में ग्राहक मौजूद थे। कोई खाना खा रहा था तो कोई अपनी फैमिली के साथ होटल में लेट नाइट डिनर का आंनद ले रहे थे। तभी आग की लपटों को देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। लोग जान बचाने खाना छोड़कर अपनी फैमिली को लेकर दौड़ें। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेस्टोरेंट में मौजदू लोगों को एेन मौके पर बाहर निकाल लिया गया। वरना बड़ा हादसा हो जाता। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई थी।

Home / Dhamtari / होटल में मची भगदड़ जब लीकेज गैस से भड़की भीषण आग, लोग खाना छोड़कर भागे..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो