scriptशादी का प्रलोभन देकर युवती से कई महीने तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा | Girl raped and molested many times on pretext of marriage, arrested | Patrika News
धमतरी

शादी का प्रलोभन देकर युवती से कई महीने तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा

शादी का प्रलोभन देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल उसके घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

धमतरीMar 15, 2020 / 02:36 pm

Ashish Gupta

rape.jpg

पीड़िता ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,पीड़िता ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,

धमतरी. शादी का प्रलोभन देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल उसके घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
woman raped and molested in jodhpur
यह मामला शहर के महात्मा गांधी वार्ड का है। पुलिस ने बताया कि उत्तम ढीमर (23) पिता शिवकुमार ने एक युवती को अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद उससे बातचीत शुरू कर दी। काफी दिनों तक मिलने-जुलने के बाद युवक ने उसे अपने प्रेम का इजहार किया। इसके बाद शादी का प्रलोभन देकर उससे दुष्कर्म किया।
rape and eve teasing cases in jodhpur, crime against women
युवती ने जब शादी के लिए दबाव डाला तो वह मुकर गया। इसके बाद युवती ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। 13 मार्च को वह परिजनों के साथ कोतवाली थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस ने आरोपी उत्तम ढीमर के खिलाफ धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
Rape Case: शादी के तीसरे दिन युवक ने कहा आज से तुम और हम अलग-अलग, थाना पहुंच पीडि़ता ने ये कहा, देखिए वीडियो

घेराबंदी कर पकड़ा
इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि युवक अपने घर में ही छुपा हुआ है तो तत्काल महिला एएसआई संतोषी नेताम दलबल के साथ वहां पहुंची और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस के समक्ष उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। शनिवार को दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Home / Dhamtari / शादी का प्रलोभन देकर युवती से कई महीने तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो