scriptमस्जिद के पास तेंदुए को देख लोगों में छाया दहशत का माहौल, अब तक कई जानवरों का कर चुका शिकार | Leopard See near mosque Panic in people Dhamtari | Patrika News
धमतरी

मस्जिद के पास तेंदुए को देख लोगों में छाया दहशत का माहौल, अब तक कई जानवरों का कर चुका शिकार

लॉकडाउन के बाद जंगल में लोगों की दखल कम होने के बाद से वन्य प्राणी स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं।

धमतरीMay 11, 2020 / 10:50 am

Bhawna Chaudhary

धमतरी. वनांचल में तेंदुआ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों से नगरी शहर में तेंदुआ मंडरा रहा है। अब तक वह आधा दर्जन मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है।

नगरी अंचल में पिछले 2 महीने से तेंदुआ की दहशत है। लॉकडाउन के बाद जंगल में लोगों की दखल कम होने के बाद से वन्य प्राणी स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं। अब तो शाम ढलते ही तेंदुआ समेत अन्य वन्य प्राणी नगदी समेत आस-पास के गांव में भी धमक रहे हैं। पिछले 3 दिनों से नगर पंचायत नगरी में तेंदुए का आतंक मचा हुआ है। रात के समय में तेंदुआ किसी भी बस्ती में आ धमकता है और पालतू पशु पर हमला करने से नहीं चूकता।

उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात नगरी के वार्ड क्रमांक 11 व 12 में आ धमका। मस्जिद पीछे वह घूमता रहा। इसके एक दिन पहले हाईस्कूल मैदान और इसके पीछे शिक्षक कॉलोनी में तेंदुआ का पद चिन्ह देखा गया। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 1 में फिर से तेंदुआ आ धमका। गौरतलब है कि महीने भर पहले से इसी वार्ड में तेंदुए ने पालतू कुत्ते का शिकार किया था। वार्डवासी महेंद्र बोझा ने बताया कि बस्ती में जगह-जगह तेंदुआ के पदचिन्ह है। इसमें बड़े और छोटे दोनों पद चिन्ह। ऐसे कयास लगाए जा रहा है कि यहां विचरण करने वाले तेंदुआ एक से अधिक संख्या में है।

डीएफओ, अमिताभ वाजपेई ने बताया कि नगरी में पिछले 3 दिनों से एक तेंदुए के लगातार आने की जानकारी मिली है। वन अमला को अलर्ट कर दिया गया है। रात के समय लगातार चौकसी की जा रही है वन विभाग की नजर बनी हुई है।

Home / Dhamtari / मस्जिद के पास तेंदुए को देख लोगों में छाया दहशत का माहौल, अब तक कई जानवरों का कर चुका शिकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो