ये है पूरा मामला
दरअसल, यह मामला करेली बड़ी के ग्राम भेंडरी का है। पुलिस के मुताबिक बीते 21 जनवरी को मृतिका रूखमणी साहू अपने पड़ोस में रहने वाले आरोपी खुमानसिंह साहू के घर में गई थी। घर में उन दोनों के अलावा परिवार के अन्य कोई सदस्य नही था। आरोपी खुमानसिंह साहू एवं रूखमणी साहू दोनों ने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया।
बाद में जब युवक का पिता कामता प्रसाद साहू शाम को घर लौटा तो अंदर से कमरे का दरवाजा बंद मिला। काफी आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। पड़ोस की लड़की की लाश मिली। पुत्र खुमान सिंह बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा था।
पास में दो कीटनाशक दवाई का डिब्बा पड़ा था। मृतका रूखमणी बिस्तर में पड़ी हुई थी। उसके गले में चोट खरोंच का निशान था। गले में मोबाइल चार्जर का सफेद रंग का वायर लिपटा हुआ था। उसे देखकर परिजनों ने तत्काल दोनों को नवापारा सरकारी अस्पताल लाया,जहां डाक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मगरलोड पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने खुमान सिंह की मृत्यु जहर सेवन करने तथा तथा रूखमणी की मृत्यु गला घोटने से होना बताया। इससे स्पष्ट हो गया कि मृतक खुमान सिंह ने पहले रूखमणी का गला घोटकर हत्या कर दी, इसके बाद स्वयं जहर सेवन कर लिया।
जुर्म दर्ज
पुलिस ने मर्ग जांच पर पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने एवं पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतक आरोपी खुमान सिंह साहू निवासी मौहापारा भेंडरी के खिलाफ धारा 302 भादंवि पंजीबद्ध किया। चूंकि आरोपी की भी मौत हो गई है, अत: मगरलोड पुलिस ने हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है।