scriptनहर में नहाने उतरा महाराष्ट्र के युवक ने कर दी ये बड़ी गलती, 10 घंटे बाद मिली लाश | Maharashtra youth dies due to drowning in river | Patrika News
धमतरी

नहर में नहाने उतरा महाराष्ट्र के युवक ने कर दी ये बड़ी गलती, 10 घंटे बाद मिली लाश

जानकारी मिलने के बाद पहुंची गोताखोरों की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद युवक का खोज (Chhattisgarh crime) निकाला

धमतरीOct 11, 2019 / 05:13 pm

चंदू निर्मलकर

नहर में नहाने उतरा महाराष्ट्र के युवक ने कर दी ये बड़ी गलती, 10 घंटे बाद मिली लाश

नहर में नहाने उतरा महाराष्ट्र के युवक ने कर दी ये बड़ी गलती, 10 घंटे बाद मिली लाश

धमतरी. अपने मामा के घर दशहरा मनाने आए महाराष्ट्र के एक युवक का महानदी मुख्य नहर में डूबने से मौत हो गई। सुबह नहाने के लिए वह नहर में उतरा था, तभी उसका पैर फिसल गया। गहरे पानी में जाने से वह बह (Crime in Chhattisgarh ) गया। जानकारी मिलने के बाद पहुंची गोताखोरों की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद युवक का खोज निकाला।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के सांगड़ी निवासी आनंद मेश्राम (20) दशहरा महोत्सव देखने के लिए दानीटोला में अपने मामा आशीष देशपांडेय के घर (Mahanadi river) आया था। गुरूवार को सुबह 8 बजे वह अपने एक साथी के साथ नहाने के लिए महानदी मुख्य नहर गया था। इस बीच अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। साथी ने बचाने का पूरा प्रयास भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ।

घर पहुंचकर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और अपनी खोजबीन शुरू कर दिए। पुलिस ने नगरसेना के गोताखोरों को आनंद मेश्राम को ढूंढने में लगा (Crime in Dhamtari) दिया था। करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के युवक का शव डांडेसरा के पास नहर में मिला।

गौरतलब है कि महानदी में सिंचाई के लिए पानी दिया जा रहा था। करीब 5 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकंड नहर में चल रहा है, जिसके चलते नहर का वेग काफी बढ़ गया है। पुलिस की एक टीम सांकरा एनीकट में भी गोताखोर के साथ तैनात हैं। बताया गया है कि करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव डांडेसरा के पास नहर में मिला।

दो दिन पहले बहा था एक युवक

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही नहर में एक युवक ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी, लेकिन उसकी लाश पानी के तेज बहाव के कारण सांकरा एनीकट जाल को पारकर अभनपुर तक पहुंच गई थी।

Home / Dhamtari / नहर में नहाने उतरा महाराष्ट्र के युवक ने कर दी ये बड़ी गलती, 10 घंटे बाद मिली लाश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो