scriptब्लू व्हेल गेम: अपने बच्चों से करते हैं प्यार तो मोबाइल देने से पहले ये रखें ध्यान | Save the children from the Blue Whale Game | Patrika News
धमतरी

ब्लू व्हेल गेम: अपने बच्चों से करते हैं प्यार तो मोबाइल देने से पहले ये रखें ध्यान

ब्लू व्हेल गेम के चलते दुनियाभर में 250 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। इसलिए जिले में स्कूली बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
 
 

धमतरीSep 08, 2017 / 03:45 pm

अभिषेक जैन

blue whale

Blue Whale Online

धमतरी. ब्लू व्हेल गेम के चलते दुनियाभर में 250से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। इस गेम के फेर में ज्यादातर बच्चे आ रहे हैं, इसलिए जिले में स्कूली बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी प्राचार्यों को प्रार्थना में ब्लू व्हेल गेम से होने वाले नुकसान और इसके प्रभाव के बारे में अनिवार्य रूप से जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।
blue game task case
जानकारों की माने तो आनलाइन ब्लू व्हेल गेम बहुत खतरनाक है। एक बार इसकी लत लगने के बाद इससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। गेम को को खेलने के लिए अलग-अलग टास्क दिया जाता है। टास्क पूरा करने के बाद आत्महत्या करने के लिए मज***** कर दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि आज स्कूली बच्चों के हाथों में भी परिजनों ने मोबाइल सेट थमा दिया हैं और यही अब उनके लिए नुकसान दायक साबित हो रहा है। ब्लू व्हेल गेम बच्चों की जान ले रहा है। जिले में अब तक इस गेम के कारण किसी की मौत तो नहीं हुई है, लेकिन इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है। स्कूलों में छात्र-छात्राओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन पर नजर रखने के लिए सभी स्कूलों में संस्था प्रमुखों को निर्देश भी जारी किया गया है।
परिजन भी सतर्क

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ब्लू व्हेल गेम के फेर में कहीं छात्र-छात्राएं तो नहीं पड़ गए हैं, इसके लिए उन पर पैनी नजर रखी जा रही है। उनके व्यवहार, पढ़ाई का स्तर की मानिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा मोबाइल की चेकिंग भी की जा रही है। परिजनों को भी बच्चों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।
& सभी स्कूलों के संस्था प्रमुखों को ब्लू व्हेल गेम को लेकर छात्र-छात्राओं पर नजर रखने के निर्देश दिया गया है। अब कोई भी बच्चा इस गेम के प्रभाव में नहीं आया है। पीकेएस बघेल, डीईओ
blue game task case

Home / Dhamtari / ब्लू व्हेल गेम: अपने बच्चों से करते हैं प्यार तो मोबाइल देने से पहले ये रखें ध्यान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो