scriptतेज रफ्तार दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, एक युवक की मौत, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल | two bikes two bikes man died husband and wife seriously injured | Patrika News
धमतरी

तेज रफ्तार दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, एक युवक की मौत, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार दो बाइकों में भिड़ंत होने से एक युवक की मौत हो गई जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

धमतरीSep 07, 2020 / 03:47 pm

Bhawna Chaudhary

accident_1.jpg

धमतरी. भखारा से कोई मार्ग में तेज रफ्तार दो बाइकों में भिड़ंत होने से एक युवक की मौत हो गई जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

रविवार को सुबह 10 बजे यह सड़क दुर्घटना हुई। अस्पताल पुलिस के मुताबिक पाटन निवास रोशन ढीमर (35) अपनी पत्नी सुनीता बाई के साथ बाइक क्रमांक सीजी 07 एलए-1725 में ग्राम दोनर नहावन कार्यक्रम में आ रहे थे। भखारा-कोही मार्ग में जैसे ही सिलघट के पास पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक क्रमांक सीजी 04 के-9317 से भिड़ंत हो गई।

इस दुर्घटना में बाइक सवार कीर्तन साहू (40) निवासी भखारा, रोशन ढीमर और उसकी पत्नी सुनीता बाई को गंभीर रूप से चोटें आई है। राहगीरों की मदद से तत्काल तीनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कीर्तन साहू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति पत्नी को तत्काल प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने रोशन ढीमर की गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रिफर कर दिया।

Home / Dhamtari / तेज रफ्तार दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, एक युवक की मौत, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो