26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस को देखते ही सरपट दौड़ाने लगे कार, घेराबंदी कर रोका तो खुला ये चौंकाने वाला राज

उड़ीसा सीमा से लगे बोराई नाका में घेराबंदी कर पुलिस ने गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास करीब एक क्विंटल गांजा बरामद किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 15 Sep 2017, 9:50 PM IST

Hemp Smuggling

दो तस्कर 5 लाख के गांजा के साथ गिरफ्तार

धमतरी/सांकरा. उड़ीसा सीमा से लगे बोराई नाका में घेराबंदी कर पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास करीब 5 लाख रुपए कीमत का एक क्विंटल गांजा बरामद किया गया। तस्करों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बोराई पुलिस उड़ीसा सीमा से लगे बार्डर चेक पोस्ट में सर्चिंग अभियान चला रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नवरंगपुर उड़ीसा से फारेस्ट नाका के रास्ते एक डस्टर में गांजा परिवहन हो रहा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी एसएल सिन्हा अलर्ट हो गए और सभी गाडिय़ों की चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच एक सफेद रंग की डस्टर क्रमांक एचआर 06 एबी-4200 कार वहां से तेजी से भागने लगी।

पुलिस ने उसका पीछा किया और किसी तरह उन्हें बहीगांव तिराहा के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार में सवार दोनों को युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। कार की डिक्की में पांच बोरियों में छुपाकर रखा गांजा मिला। जब्त गांजे का वजन कुल एक क्विंटल एक किलोग्राम है, जिसका बाजार मूल्य करीब 5 लाख 5 हजार है। कार की कीमत 3 लाख रुपए बताई गई है।

हरियाणा के हैं तस्कर
इसके बाद पुलिस ने गांजा तस्कर कुलदीप कुमार (40) पिता अजीत सिंह नाई निवासी मोखेड़ी थाना सांकला रोहतक तथा हरीश चंडालिया (30) पिता सतपाल जाति बाल्मिकी निवासी पसीनाकला पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ धारा 20-ख एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों से गांजा तस्करी की घटना बढ़ गई है।

एसडीओपी रितेश चौधरी ने कहा कि जिले के सीमांत एरिया बोराई में पुलिस सघन सर्चिंग अभियान चला रही है। बीते आठ महीने में पुलिस ने चौथी बार गांजा तस्करी का मामला पकड़ा है। आरोपियों के पास से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया गया।