scriptसरकार बनते ही झारखंड के किसानों का भी ऋण माफ होगा-आरपीएन सिंह | rpn singh says congress will forgiven farmers loan in jharkhand | Patrika News
धनबाद

सरकार बनते ही झारखंड के किसानों का भी ऋण माफ होगा-आरपीएन सिंह

कांग्रेस ने बाघमारा में भाजपा भगाओ-देश बचाओ रैली का किया आयोजन…
 

धनबादFeb 03, 2019 / 08:44 pm

Prateek

case

rpn singh

(रांची,धनबाद): झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रमण्डलीय महारैली ’भाजपा भगाओ देश बचाओ’ का शुभारम्भ रविवार को कोयलांचल की धरती से प्रारम्भ हुआ। धनबाद जिला के बाघमारा स्थित माथा बांध मैदान से कांग्रेस ने हजारों लोगों की उपस्थिति में उमड़े जन सैलाब के बीच भाजपा को हटाने के लिए शंखनाद किया।


महारैली को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आर.पी.एन.सिंह ने महारैली में अपार भीड़ के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेस कार्यकर्त्ता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने सिवाय जुमलेबाजी के कुछ नहीं किया। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी जो कहते है वो करते हैं, दस दिनों के अंदर कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का ऋण तीन प्रदेशों में माफ कर दिया, उन्होंने कहा झारखण्ड में भी सरकार बनते ही झारखण्ड के किसानों के सभी ऋण माफ करने का अनुरोध राहुल गांधी से करेंगे। आरपीएन सिंह ने कहा कांग्रेस के नेतृत्व में आने वाली सरकार देश के सभी गरीबों को न्यूनतम राशि देगी, मोदी की तरह हर खाते में पंद्रह लाख का जुमला नहीं। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सह प्रभारी व मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री उमंग सिंघार ने कहा कि झारखंड करीब एक साल से घूम रहा हूँ पूरे विश्वास के साथ यह कह सकता हूँ कि अगली सरकार भाजपा की नहीं बनेगी।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि बाघमारा और कोयलांचल का असली शेर कौन है तय करने का वक्त आ रहा है। कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा कि बीजेपी के विकास के नारे का आकलन करने का समय आ गया है, विकास पूरी तरह से फेल कर गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को बनाए रखना है।


प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि बाघमारा में आयोजित प्रमण्डलीय रैली के बाद दूसरी भाजपा भगाओ देश बचाओ महारैली संथालपरगना के देवघर में 13 फरवरी को ,पलामू प्रमण्डल के डाल्टेनगंज में 15 फरवरी को और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल के गुमला में 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

Home / Dhanbad / सरकार बनते ही झारखंड के किसानों का भी ऋण माफ होगा-आरपीएन सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो