scriptबगैर मास्क पकड़ाए, तो दूसरे के लिए भी खरीदना पड़ते हैं | action | Patrika News
धार

बगैर मास्क पकड़ाए, तो दूसरे के लिए भी खरीदना पड़ते हैं

जवान की अनूठी पहल : पुलिस जवान खुद भी बांट चुका है मास्क

धारApr 08, 2020 / 10:43 pm

binod singh

बगैर मास्क पकड़ाए, तो दूसरे के लिए भी खरीदना पड़ते हैं

बगैर मास्क पकड़ाए, तो दूसरे के लिए भी खरीदना पड़ते हैं

धार. नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में गुलमोहर कॉलोनी पाइंट पर तैनात पुलिस जवान के कार्यों के लोग मुरीद हो रहे हैं। पुलिस जवान लॉकडाउन से यहां तैनात है। बगैर मास्क घूमने वालों पर पहले सख्ती की। इसके बाद लोग बगैर मास्क ही घूमते थे। लेकिन पिछले तीन-चार दिन से जवान ने नई युक्ति शुरू की। इसका असर है कि अब क्षेत्र हर कोई मास्क पहनकर घर से निकलता है।
फस्र्ट बटालियन एफ कंपनी के आरक्षक युगल किशोर सोलंकी की इस पहल से क्षेत्र में न केवल लोग मास्क लगाकर निकलते हैं, बल्कि दूसरे लोगों को मास्क का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आरक्षक सोलंकी ने बताया कि लोग बगैर मास्क घूमते थे तो सख्ती करना पड़ती थी। उठक-बैठक भी लगवाते थे। फिर भी लोग मास्क का कम ही उपयोग करते थे। कुछ दिन से बगैर मास्क घूमने वालों से तीन मास्क खरीदवाने शुरू किए तो लोगों ने मास्क पहनना शुरू कर दिया। इससे जो बगैर मास्क घूम रहे है, उन्हें मास्क मिल जाता है। साथ ही दो मास्क जरूरतमंदों को बांट देते हैं। सोलंकी इस पहल से अब तक डेढ़ सौ से अधिक मास्क बांटे जा चुके है।
पानी-कूलर की व्यवस्था : इस पाइंट पर सोलंकी के इस तरह के कार्य के कारण रहवासी इनके मुरीद हो गए है। नाश्ते-पानी का इंतजाम लोग कर रहे हैं। पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था है। रहवासी गनी मोहम्मद ने तो गर्मी में पुलिस जवानों को परेशान न होना पड़े इसलिए कूलर तक की व्यवस्था कर दी है।
खुद भी बांटते है मास्क : क्षेत्र में मेडिकल संचालक मोहम्मद आफताब ने बताया कि जवान अब तक ५० से अधिक लोगों को मास्क दे चुके हैं। रहवासी गनी मोहम्मद ने बताया कि जवान सोलंकी की इस पहल से लोग मास्क पहनकर ही निकलते है। बगैर मास्क निकलने वालों को जवान खुद ही मास्क दिलवा देते है। जबकि आर्थिक रूप से मजबूत व्यक्ति से तीन मास्क खरीदने का कहते है।

Home / Dhar / बगैर मास्क पकड़ाए, तो दूसरे के लिए भी खरीदना पड़ते हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो