भगवा ध्वज लेकर सैकड़ों युवाओं ने निकाली शोभायात्रा
सेंधवा. छत्रपति शिवाजी की 391वीं जयंती पर पिछले 2 दिनों से नगर में शिवाजी भक्तों की गतिविधियां जारी है। गुरुवार को महिलाएं भगवा ध्वज लिए और साफा पहन कर बाइक रैली के रूप में निकली। वहीं शुक्रवार को दिन भर शिवाजी जयंती की धूम देखी गई। कई युवा वाहनों पर छत्रपति के चित्र लगे झंडे लहराए नगर में घूमते रहे। अनेक चौराहों पर शिवाजी के बैनर पोस्टर लगाकर आम लोगों को शुभकामनाएं दी गई। नगर के कई महाराष्ट्रीयन समाज सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा जयंती पर आयोजित किए गए। खेल प्रतियोगिताएं भी हुई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की महिला सदस्यों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। कुनबी पाटील समाज द्वारा शुक्रवार को सुबह शोभायात्रा निकाली गई। वहीं प्रतिभावान विद्यार्थियों सहित कोरोना का सम्मान किया गया।