scriptडकैतों ने की फायरिंग, बकरा-बकरी और नकदी ले उड़े | Dacoits fired, goat and flew cash manawar | Patrika News

डकैतों ने की फायरिंग, बकरा-बकरी और नकदी ले उड़े

locationधारPublished: Aug 09, 2020 12:19:15 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

फायरिंग में हुए चार लोग घायल, बड़वानी भेजा

डकैतों ने की फायरिंग, बकरा-बकरी और नकदी ले उड़े

डकैतों ने की फायरिंग, बकरा-बकरी और नकदी ले उड़े

धार-मनावर.
मनावर के पास ग्राम चिकली जुलवानिया में शनिवार की रात डकैतों ने धावा बोल दिया। ये लोग हथियारों से लैस थे। बदमाशों ने फायर किए। गोलियां लगने से चार लोग घायल है, जिन्हें उपचार के लिएबड़वानी भेजा है। पुलिस बदमाश डकैतों की तलाश में जुट गई है।
शनिवार की रात डकैतों ने गांव में धावा बोला। ये लोग घरों के बाहर बंधे बकरा-बकरी ले जा रहे थे। इसी बीच लोगों की नींद खुल गई। इनलोगों ने फायरिंग करना शुरू कर दी। बदमाशों ने घर में पड़े नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। फायरिंग में राजाराम पिता साजना उम्र 40 वर्ष, गौरा बाई 38 वर्षए, पुष्पा 18 वर्ष , संगराम 17 वर्ष को छर्रे लगे है। जिन्हें बड़वानी रैफर किया है।
बाईकर्स गैंग का पहले था आतंक

क्षेत्र में पूर्व में बाईकर्स गैंग का आतंक था। ये गैंग लूटपाट और हत्याएं करतीथी। गैंग ने दो हत्याएं की थी। मनावर क्षेत्र के आसपास के गांवों में इनका आतंक था। पिछले दिनों एक बदमाश को पकडऩे गई पुलिस पर इसने फायरिंग की थी। काउंटर फायर करने पर बदमाश को जांघ में गोली लगी थी। बताया जाताहै इनके कुछ साथी भी फरार चल रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो