scriptझिलमिल रोशनी से जगमग हुआ धार,मोतीबाग चौक में उकेरी सुंदर रंगोली (देखे वीडियो में शहर की दीपावली) | dhar diwali | Patrika News

झिलमिल रोशनी से जगमग हुआ धार,मोतीबाग चौक में उकेरी सुंदर रंगोली (देखे वीडियो में शहर की दीपावली)

locationधारPublished: Nov 14, 2020 09:02:04 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

उत्साह से मना पर्व, जमकर फोडे फटाखे

झिलमिल रोशनी से जगमग हुआ धार,मोतीबाग चौक में उकेरी सुंदर रंगोली (देखे वीडियो में शहर की दीपावली)

झिलमिल रोशनी से जगमग हुआ धार,मोतीबाग चौक में उकेरी सुंदर रंगोली (देखे वीडियो में शहर की दीपावली)

धार.
जगमग रोशनी से शहर सरोबार रहा। दिनभर खरीदी के बाद लोगों ने शाम से लेकर रात तक अलग-अलग मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजन किया। लोगों ने मां से समृद्धि की कामना की। पूरा शहर रोशनी से जगमग नजर आ रहा था। बच्चों में फटाखे फोडने को लेकर उत्साह था। मोतीबाग चौक में परंपरागत रंगोली प्रतियोगिता हुई। कोविड के नियम का पालन करते हुए लोगों ने रंगोलियां देखी। शहर में शनिवार रात को जमकर आतिशबाजी शुरू हुई जो देर रात तक जारी रही।
मोतीबाग चौक में सजी एक से बढ़कर रंगोली

मोतीबाग चौक में प्रति वर्ष रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार कोरोना गाईड का पूरी तरह से पालन करते हुएआयोजन किया। अतिथियों के लिए लगी कुर्सियां भी दूर-दूर लगाई थी। वहीं रंगोली देखने आने वालों को भी सोशल डिस्टेंट और मास्कलगाना अनिवार्य था। शनिवार रात आठ बजे बाद यहां पर लोग रंगोली देखने के लिए पहुंचे। कलाकारों ने एक से बढ़कर रंगोली बनाई थी। परंपरागत आयोजन भोज उत्सव समिति और हिंदू जागरण मंच द्वारा किया जाता है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7xha4b
झिलमिल रोशनी से जगमग हुआ धार,मोतीबाग चौक में उकेरी सुंदर रंगोली (देखे वीडियो में शहर की दीपावली)
दिनभर रही चहल पहल

दीपावली पर्व पर खासा उत्साह देखने को मिला। कोरोना के कारण आई बाजार की मंदी को भी दीपोत्सव की रोशनी से संजीवनी मिली। शनिवार को दीपावली पर्व की खरीदी के लिए बाजार में दिनभर चहल-पहल रही। लोगों ने महालक्ष्मी पूजन के लिए फल, फूल व जरूरी सामग्री खरीदी। सुबह घरों के बाहर फूलों की माला से वंदनवार सजाने की परंपरा है, इसलिए शहर सभी प्रमुख चौराहों पर फूलमालाओं की खूब बिक्री हुई।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7xha5q
झिलमिल रोशनी से जगमग हुआ धार,मोतीबाग चौक में उकेरी सुंदर रंगोली (देखे वीडियो में शहर की दीपावली)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो