scriptLoksabha Election Result : धार में भाजपा आगे, ये है पूरी विधानसभावार स्थिति | dhar lok sabha election result 2019 live update | Patrika News
धार

Loksabha Election Result : धार में भाजपा आगे, ये है पूरी विधानसभावार स्थिति

लोकसभा निर्वाचन के लिए गुरुवार शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज धार में मतगणना शुरू होने वाली है।

धारMay 23, 2019 / 04:07 pm

हुसैन अली

dhar

Loksabha Election Result : धार में मतगणना : 7.15 बजे खुला स्ट्रांग रूम, कुछ देर में आने लगेंगे रुझान

धार. लोकसभा निर्वाचन के लिए गुरुवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज धार में मतगणना शुरू हुई। जिले की 7 विधानसभा सीटों के लिए स्ट्रांग रूम 7.15 बजे पे्रक्षकों व अभ्यर्थियों अथवा उनके प्रतिनिधियों के समक्ष खोला गया। डाक मतपत्रों और ईटीपीबीएस की गणना आरओ कक्ष में 4-4 टेबल पर हुई। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 गणना टेबल हैं और चक्रवार गणना की जा रही है।
LIVE UPDATES

3.22 बजे : धार महू लोकसभा सीट से अब तक की हुई मतगणना में भाजपा के छतर सिंह दरबार को 625947 तथा कांग्रेस के दिनेश 487243 मत प्राप्त हुए हैं इस लिहाज से दरबार 138704 मतों से आगे चल रहे हैं
9.04 बजे : पहले राउंड के बाद विधानसभावार स्थिति : सरदारपुर विधानसभा से भाजपा 1937 वोट से आगे, गंधवानी विधानसभा में 1310 से कांग्रेस आगे, कुक्षी से कांग्रेस 3766 से आगे, मनावर से भाजपा 844 से आगे, धरमपुरी से भाजपा 4000 वोट से आगे, धार से 3000 वोट से भाजपा आगे, बदनावर से कांग्रेस 1228 वोट से आगे।
8.00 बजे : धार लोकसभा के लिए मतगणना की प्राथमिक प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब तक कोषालय से डाक मतपत्र लेकर टीम पहुंच चुकी है। वही मतगणना के लिए कर्मचारी पूरी तरह से तैयार हैं।
1920 मतदान केंद्रों की रखी थी ईवीएम

मतदान के बाद जिले की सभी सातों विधानसभा के 1920 मतदान केंद्रों की ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को पॉलटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में पुलिस बल की सुरक्षा के साथ एहतियात से रखा गया था। जबकि महू विधानसभा के 306 मतदान केंद्रों की मशीनों को इंदौर जिले के स्ट्रांग रूम में रखा गया। बता दें कि धार-महू संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभाएं हैं, जिनमें ७ धार जिले की तो एक इंदौर जिले की है।
ऐसा है मतगणना का तरीका

– हर विधानसभा के लिए एक कक्ष।

– जिले की सातों विधानसभा की मतगणना के लिए ७ कक्ष, जबकि महू विधानसभा की गणना इंदौर में।

– एक बार में 14 इवीएम की मतगणना के बाद फिर अगली 14 इवीएम।
– रुझान लगभग 8.30 बजे तक आना शुरू हो जाएंगे। जबकि परिणाम शाम 6 बजे बाद ही संभावित।

– सबसे पहले डाक मत पत्रों की गणना के बाद ईवीएम की शुरुआत।

विधानसभा वार मतदान केंद्र
विधानसभा —-मतदान केंद्र —-राउंड
सरदारपुर —- 275 —- 20 राउंड
गंधवानी —- 279—- 20 राउंड
कुक्षी —- 273 —- 20 राउंड
मनावर —- 266 —- 19 राउंड
धरमपुरी —- 244 —- 17 राउंड
धार —- 325 —-23राउंड
बदनावर —-258—-18 राउंड
(एक बार में केवल 14 मशीनों के मतों की गणना होगी, जिस लिहाज से बूथ वार मशीनों की संख्या में 14 का भाग देकर राउंड की गणना की गई।)

Home / Dhar / Loksabha Election Result : धार में भाजपा आगे, ये है पूरी विधानसभावार स्थिति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो