scriptकिसने दी सरकार को चेतावनी, क्यों जताया जा रहा है आक्रोश | Disgruntled people with increasing rates of petrol and diesel | Patrika News
धार

किसने दी सरकार को चेतावनी, क्यों जताया जा रहा है आक्रोश

-पूर्व विधायक मेड़ा के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

धारSep 07, 2018 / 02:09 pm

अर्जुन रिछारिया

dhar news

किसने दी सरकार को चेतावनी, क्यों जताया जा रहा है आक्रोश

नालछा.
पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथसिंह के आह्वान पर पूर्व विधायक पाचीलाल मेड़ा के नेतृत्व में आवेदन दिया। इसमें बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के कारण आम जनता परेशान है। मजदूर, किसान, कर्मचारी व व्यापारी को आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। इससे मध्यमवर्ग को लगातार कठिनाइयां हो रही है। पेट्रोल व डीजल की इतनी मूल्यवृद्धि कभी नहीं की गई थी। सरकार द्वारा जीएसटी के दायरे में पेट्रोल डीजल को जल्द से जल्द लाया जाना चाहिए। सरकार द्वारा जल्द से जल्द मूल्य वृद्धि वापस नहीं की जाएगी तो उग्र आंदोलन ब्लॉक कांग्रेस करेगी। कांग्रेस के नेताओं ने इस आंदोलन के जरिये सरकार को चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र पेट्रोलियम पदार्थों में की गई वृद्धि को वापस नहीं लिया गया तो जिले सहित पूरे जिले प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारी नेताओं ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पाचीलाल मेड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश फौजदार, महिला ब्लॉक अध्यक्ष किरण गिनावा, मनोज ग्वाल, संदीप यादव, पदमा निनामा, पीयूष ग्वाल, लक्की सेन, रमेश कटारे, रवि पाटीदार, विनय पाटीदार उपस्थित थे। आवेदन का वाचन विनोद इंदुरकर ने किया।
कांग्रेस जनजागरण यात्रा 8 धार जिले में
धार.
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम ने बताया कि मप्र कांग्रेस के नेतृत्व में निकाली जा रही भाजपा सरकार की पोल खोल एवं जनजागरण यात्रा 8 सितंबर को जिले में प्रवेश करेगी। जनजागरण यात्रा में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह, मप्र कार्यवाहक अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी सहित धार जिले के वरिष्ठ कंग्रेस नेता शामिल होंगे। जनजागरण यात्रा 8 सितंबर गंधवानी के बाग, कुक्षी एवं मनावर पहुंचेगी। यहां आमसभा भी होगी। पूर्व में सरदारपुर विधानसभा में कांग्रेस जनजागरण यात्रा प्रस्तावित थी, यह अपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई है। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेशसिंह पटेल ने दी।

Home / Dhar / किसने दी सरकार को चेतावनी, क्यों जताया जा रहा है आक्रोश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो